अंडरटेकर(Undertaker) इस समय काफी चर्चा में चल रहे हैं। उन्होंने मौजूदा WWE प्रोडक्ट को सॉफ्ट बताया और इसके बाद काफी बवाल हुआ। हाल ही में Sports Illustrated को अंडरटेकर ने अपना इंटरव्यू दिया। WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2019 में हुए मैच को लेकर उन्होंने बड़ी बात की। यहां उनके साथ इस समय को दो बड़े सुपरस्टार्स रोमन रेंस(Roman Reigns) और ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) भी थे।ये भी पढ़ें:रोमन रेंस के खिलाफ हुए मैच में केविन ओवेंस को लगी चोट को लेकर अपडेट सामने आया, WWE SmackDown में लिया अपना बदलाअंडरटेकर ने दिया बड़ा बयानExtreme Rules 2019 में अंडरटेकर और रोमन रेंस का सामना शेन मैकमैहन, ड्रू मैकइंटायर के साथ हुआ था। पहली बार रोमन रेंस और अंडरटेकर साथ नजर आए थे। दोनों ने बड़ी जीत हासिल की थी।ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2021 में हुए रोमन रेंस के साथ मैच में हुई गलती पर केविन ओवेंस ने तोड़ी चुप्पीइस मैच को लेकर अंडरटेकर ने कहा,ये मैच मेरे लिए बहुत ही खास था। शेन के साथ मेरा पुराना रिश्ता रहा है। समोअन के साथ भी काफी लंबे समय से मेरे रिश्ते रहे हैं। रोमन भी समोअन फैमिली से ही है। रोमन रेंस काफी अच्छे इंसान है। ड्रू मैकइंटायर भी एक साधारण गाय है। जब भी मैं उनके आस-पास रहता हूं तो वो मेरे से कुछ ना कुछ कहते रहते हैं। वो सभी से काफी अलग है। उन्होंने ये मुकाम हासिल किया क्योंकि वो सिंपल तरीके से इस चीज को चाहते थे। दोनों महान सुपरस्टार हैं। हम सभी एक ही पेज पर थे। ये मैच काफी स्पेशल था। रोमन और मैकइंटायर बहुत ही स्पेशल टैलेंट है। दोनों ने अपना बेस्ट काम किया।The Undertaker on Roman Reigns & Drew McIntyre: “Roman and Drew are very special talents, two of the best at what they do.”https://t.co/YULulXTURX pic.twitter.com/t93Sbpg4S9— Justin Barrasso (@JustinBarrasso) February 10, 2021रोमन रेंस इस समय यूनिवर्सल चैंपियन हैं। वहीं ड्रू मैकइंटायर के पास भी WWE चैंपियनशिप है। सभी को पता है कि रेसलिंग की दुनिया में अंडरटेकर का कितना बड़ा नाम है। मौजूदा दौर का हर सुपरस्टार उनके साथ रिंग शेयर करना चाहते हैं। रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर को ये सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। इसलिए रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर की इस बार अंडरटेकर ने काफी तारीफ की है।मैकइंटायर और रोमन रेंस के लिए ये बहुत बड़ी बात है। अंडरटेकर जैसा दिग्गज अगर किसी की तारीफ करता है तो वो उसके लिए एक तरह से सपने जैसा है। मौजूदा दौर में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर भी टॉप के सुपरस्टार बन चुके हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।