'WrestleMania मैच से पहले अंडरटेकर की मां ने मुझे खूब डांट लगाई थी'

Enter caption

पिछले साल WWE स्मैकडाउऩ में केविन ओवेंस के खिलाफ हुए लैडर मैच के बाद शेन मैकमैहन(Shane McMahon) WWE टीवी पर नजर नहीं आए है। पिछले साल उन्हें फायर कर दिया गया था। ESPN's Greg Wyshynski के साथ हाल ही में शेन मैकमैहन ने कई मुद्दों पर बातचीत की। यहां पर उन्होंने WWE दिग्गज अंडरटेकर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। WWE रेसलमेनिया 32 में अंडरटेकर के साथ हुए हैल इऩ ए सैल मैच को लेकर भी शेन मैकमैहन ने बड़े राज खोले हैं।

Ad

दरअसल इस मैच से पहले अंडरटेकर की मां से डीनर पर शेन मैकमैहन मिल थे। शेन ने अंडरटेकर की मां को गले लगाया और सलामत रहने की दुआ की। शेन ने कहा कि इसके बाद उन्होंने दोनों हाथों से पकड़कर डांट लगाई था। ये डांट उन्हें अंडरटेकर की आंख में चोट मारने को लेकर लगाई थी। शेन ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें बहुत बुरी तरह हड़काया था।

ये भी पढ़ें: 5 तरीके जिनसे सैमी जेन को WWE में वापस लाया जा सकता है

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज और शेन मैकमैहन का मैच

WWE रेसलमेनिया 36 से पहले रॉ के अंतिम एपिसोड में शेन मैकमैहन और अंडरटेकर का शानदार ब्रॉल देखने को मिला था। ये आप ऊपर वीडियो में देख सकते हैं। फैंस का जबरदस्त सपोर्ट भी यहां पर देखने को मिला था। एनाउंस टेबल पर पड़े अंडरटेकर के ऊपर शेन मैकमैहन ने टॉप रोप से छलांग लगाई थी। हालांकि अंडरटेकर इसके बाद उठ गए थे लेकिन साफ दिख रहा था कि अंडरटेकर की आंख में चोट गई थी और खून बह रहा था। ये काफी शानदार पल था। और इसी को लेकर अंडरटेकर की मां ने शेन मैकमैहन को ये बात सुनाई थी। दोनों के बीच की स्टोरीलाइन काफी जबरदस्त रही थी। वैसे भी शेेन मैकमैहन हाई फ्लाईंग मूव्स के लिए जाने जाते हैं। इस समय दोनों WWE दिग्गज रिंग से बाहर हैं।

ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिनकी कमी COVID-19 में WWE को खल रही है

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications