Super ShowDown में एंट्री कर WrestleMania 36 के लिए अपने प्रतिद्ंवदी का ऐलान करेंगे अंडरटेकर ?

सुपर शोडाउन को अब बस कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। पहले हम ये बता चुके हैं कि अंडरटेकर सऊदी अरब में मौजूद हैं। इस इवेंट में अंडरटेकर की सरप्राइज एंट्री हो सकती हैं। अंडरटेकर के रेसलमेनिया 36 में मैच को लेकर कई अफवाहें सामने आ रही है। कहा ये जा रहा है कि उनका मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ होगा। बड़ी खबर अब ये सामने आ रही है कि अंडरटेकर इस शो में आकर एजे स्टाइल्स को चुनौती दे सकते हैं।

Ad

एक पिक्चर में इस बात का खुलासा हुआ है कि अंडरटेकर के रेसलमेनिया 36 में प्रतिद्वंदी एजे स्टाइल्स होने वाले हैं। इस पिक्चर में सऊदी अरब में दोनों साथ में नजर आए है।

ये भी पढ़ें:WWE NXT रिजल्ट्स: रॉयल रंबल विजेता और 10 बार के पूर्व चैंपियन ने लड़ा मैच, फिन बैलर की हुई धुनाई

पिछले साल एक्सट्रीम रूल्स में अंडरटेकर नजर आए थे। रोमन रेंस के साथ मिलकर उन्होंने शेन मैकमैहन और मैकइंटायर का सामना किया था। इसके बाद से वो रिंग में नहीं आए। सऊदी अरब में वो मौजूद इस समय है। एजे स्टाइल्स का भी यहां मैच है। और इस मैच में जीतने की उम्मीदें एजे स्टाइल्स की है। इसके बाद अंडरटेकर आकर एजे स्टाइल्स पर हमला कर सकते हैंं। इस बात की पूरी जानकारी नजर आ रही है। एजे स्टाइल्स को उनके प्रतिद्वंदी के रूप में इसलिए चुना जा रहा है क्योंकि सभी लोग मानते हैं कि ये दोनों रेसलमेनिया में बड़ा मैच दे सकते हैं

Ad

सुपर शोडाउन में अंडरटेकर की सरप्राइज एंट्री लगभग तय मानी जा रही है और यहीं से इस बात का पता चल जाएगा कि उनका प्रतिद्वंदी रेसलमेनिया में कौन होगा। अब फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications