WWE Raw में हुए खतरनाक हमले के बाद CM Punk और Roman Reigns के फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

WWE
केज के अंदर स्टार्स (Photo: WWE.com)

Update On CM Punk and Roman Reigns: WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच तगड़ा मैच हुआ था। मैच के अंत में पॉल हेमन ने रोमन और पंक को धोखा देकर रॉलिंस से हाथ मिला लिया। हेमन की वजह से रॉलिंस को जीत मिल गई। इसके बाद Raw के एपिसोड में पंक और रोमन के ऊपर रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर ने अटैक किया। इसके बाद से रोमन और पंक WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। अब इनके फ्यूचर को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आई है।

Ad

Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन आए। दोनों ने WrestleMania 41 में मिली जीत पर बयान दिया। इसके बाद सीएम पंक ने एंट्री की। उनका रॉलिंस के साथ ब्रॉल हुआ। रॉलिंस ने वहां पर बाजी मारी। रोमन रेंस भी आए। उन्होंने रॉलिंस को स्पीयर और पॉल हेमन को सुपरमैन पंच लगाया। वो हेमन को स्पीयर मारने गए लेकिन ब्रॉन ब्रेकर ने आकर उन्हें स्पीयर लगा दिया। ब्रेकर ने पंक को भी स्पीयर देकर धराशाई कर दिया। अंत में रॉलिंस ने दोनों दिग्गजों को स्टॉम्प लगाया। पंक और रोमन की हालत खराब हो गई थी

Wrestling Observer Newsletter के अनुसार सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर की नई पार्टनरशिप रोमन रेंस और सीएम पंक के खिलाफ मैच की ओर ले जा सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये मैच WWE Backlash 2025 की बजाए Money in the Bank और SummerSlam में हो सकता है। WWE Backlash 2025 का आयोजन 10 मई को होने वाला है।

Ad

WWE Raw में इस हफ्ते मचा खूब बवाल

पॉल हेमन और ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर सैथ रॉलिंस खूब तबाही मचा रहे हैं। इस हफ्ते Raw के एपिसोड में इन्होंने सैमी ज़ेन को निशाना बनाया। मेन इवेंट में जे़न और ब्रेकर का मैच हुआ। ब्रेकर ने जेन को लगातार चार स्पीयर लगाकर उनकी हालत खराब कर दी। सैमी उठ भी नहीं पाए। इसके बाद रिंग में रॉलिंस ने उन्हें स्टॉम्प लगाया। खैर अब देखना होगा कि रॉलिंस अपने साथियों के साथ मिलकर आगे क्या बवाल मचाएंगे। कहा ये भी जा रहा है कि इनके ग्रुप में कोई और भी जुड़ सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications