WWE के पूर्व चैंपियन के इन-रिंग स्टेटस को लेकर आया बड़ा अपडेट, कुछ महीने पहले Raw में फेमस रेसलर ने किया था चोटिल

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Liv Morgan: WWE Payback 2023 का समापन शानदार अंदाज में हुआ। फैंस को बड़े मुकाबले और सरप्राइज देखने को मिले। अब सभी का ध्यान अक्टूबर में आगामी फास्टलेन (Fastlane) प्रीमियम लाइव इवेंट पर है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक दो बार की पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियन लिव मॉर्गन (Liv Morgan) को चोट से वापसी के लिए जल्द ही समयसीमा मिल सकती है।

Ad

इस साल की शुरुआत में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली ने मंडे नाइट Raw के एक एपिसोड में लिव मॉर्गन पर बेरहमी से हमला किया, जिससे वो SummerSlam 2023 से पहले एक्टिव प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। तब से कई फैंस सोच रहे हैं कि लिव मॉर्गन की वापसी अब कब होगी।

PWInsider की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, 29 वर्षीय WWE सुपरस्टार अपनी बांह की चोट के फॉलो-अप के लिए बर्मिंघम, अलबामा जाएंगी। उन्हें अपनी इन-रिंग वापसी के लिए एक समय सीमा भी मिल सकती है।

लिव मॉर्गन, जो बाएं हाथ की चोट के कारण बाहर हैं, उनके ठीक होने का आकलन करने और शायद वापसी के लिए समय सारिणी तय करने के लिए अगले सप्ताह बर्मिंघम में जाने की उम्मीद है।
Ad

लिव मॉर्गन का आखिरी मैच 17 जुलाई, 2023 को था, जब वह और राकेल रॉड्रिगेज मंडे नाइट Raw में चेल्सी ग्रीन और सोन्या डेविल से अपनी WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप हार गईं।

WWE Money in the Bank 2022 में लिव मॉर्गन को मिली थी सफलता

मेन रोस्टर पर वर्षों बिताने के बाद लिव मॉर्गन साल 2022 में एक प्रमुख सिंगल्स स्टार के रूप में सामने आईं। पिछले साल उन्होंने Money in the Bank ब्रीफकेस जीता और उसी रात इसे कैश-इन कर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की।

चैंपियन के रूप में लगभग 100 दिनों के बाद, मॉर्गन Extreme Rules 2022 में रोंडा राउजी से टाइटल हार गईं। बाद में उन्होंने इस साल के विमेंस रॉयल रंबल मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे रिया रिप्ली ने अंततः जीता था

लिव मॉर्गन को टाइटल के लिए एक और मौका मिला जब उन्होंने एलिमिनेशन चैंबर मुकाबले में हिस्सा लिया। लेकिन मुकाबला ओस्का ने जीत लिया। आपको बता दें इस साल की शुरुआत में वह तीन मौकों पर रोंडा राउजी को हराने वाली पहली महिला बनीं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications