WWE दिग्गज Bray Wyatt को Hall of Fame 2024 में शामिल करने को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, जानकर हो जाएंगे खुश

दिवंगत WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी
दिवंगत WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी

Bray Wyatt: दिवंगत WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) को इस साल Hall of Fame में शामिल किए जाने को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। अब एक और बड़ा अपडेट सामने आ गया है।

Ad

WWE ने अभी तक कई नामों को Hall of Fame के लिए घोषित किया है, जिसमें सबसे बड़ा नाम दिग्गज पॉल हेमन का है। F4W Online के अनुसार 2024 Hall of Fame को लेकर अब नया अपडेट शेयर किया गया है।

हमें इस बात की पुष्टि की गई थी कि लिया वाविया को छोड़कर, 2024 Hall of Fame में शामिल होने वाले सभी सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। ब्रे वायट का नाम भी लिस्ट में सामने आया था। एक प्वाइंट पर उनके नाम पर भी विचार किया गया था, लेकिन कोई प्लान उनके लिए तैयार नहीं किया गया था। एक-दो दिन पहले तक ऐसा कुछ नहीं था। मुझे जो पता चला है उसके अनुसार जल्द ही उनका नाम लिस्ट में डाल दिया जाएगा।

youtube-cover
Ad

आपको बता दें ब्रे वायट के पिता माइक रोटुंडा और चाचा बैरी विंडहैम को भी इस साल Hall of Fame में शामिल किया जाएगा। दोनों ने यूएस एक्सप्रेस टैग टीम नाम से काम किया था। 1984 में इन टीम ने WWE में डेब्यू किया था।

Ad

ब्रे वायट ने WWE में बहुत नाम कमाया। कंपनी के कुछ बड़े सुपरस्टार्स के साथ उनकी राइवलरी शानदार रही। समय-समय पर WWE ने भी उन्हें तगड़ा पुश दिया। वायट हमेशा अपने कैरेक्टर्स में खास बदलाव के लिए जाने जाते थे। कुछ साल पहले उनके द फीन्ड कैरेक्टर ने धमाल मचाया था। हालांकि, अगस्त 2021 में WWE ने उन्हें रिलीज कर फैंस को तगड़ा झटका दिया था। इसके बाद फैंस ने उनकी वापसी के चैंट्स भी लगाए थे।

WWE Royal Rumble 2023 में ब्रे वायट ने लड़ा था अपना आखिरी मैच

खैर साल, 2022 में ब्रे वायट ने कंपनी में दोबारा वापसी की थी। इसके बाद एलए नाइट के साथ उनकी शानदार राइवलरी रही थी। Royal Rumble 2023 में उन्होंने नाइट को हराकर बड़ी जीत हासिल की थी। हालांकि, WrestleMania 39 से पहले वायट अचानक WWE से चले गए थे। इसके बाद 24 अगस्त, 2023 को 36 साल की उम्र में वायट के निधन की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई थी। इस खबर को सुनकर सभी स्तब्ध रह गए थे। अब अगर इस साल उन्हें Hall of Fame में शामिल किया जाएगा तो ये खुशी की बात होगी।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications