15 जून को WWE NXT के एपिसोड में समोआ जो (Samoa Joe) ने वापसी की थी। समोआ जो ने अब ये कंफर्म कर दिया है कि वो जल्द ही रिंग में एक्शन में नजर आएंगे। दो महीने पहले समोआ जो को कंपनी से रिलीज कर दिया गया था। रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 में वो कमेंट्री टेबल पर नजर आए थे लेकिन कुछ ही दिन बाद उनकी छुट्टी कर दी गई थी। Out of Character podcast को हाल ही में समोआ जो ने अपना इंटरव्यू दिया। जो ने कहा कि वो रेसलिंग करने के लिए दोबारा तैयार है। ये भी पढ़ें:WWE को नहीं है जॉन सीना की जरूरत, रोमन रेंस ने रचा इतिहास, फेमस सुपरस्टार का जबरदस्त लुक आया सामने"Tick Tock, young champion." @SamoaJoe, oh how we've missed you. #WWENXT #WeAreNXT @WWEKarrionKross @Lady_Scarlett13 pic.twitter.com/A7xr12orx3— WWE NXT (@WWENXT) June 16, 2021WWE सुपरस्टार समोआ जो का करियर NXT में शानदार रहा था10 फरवरी 2020 को समोआ जो ने अंतिम मैच WWE Raw में लड़ा था। इसके बाद वो एक्शन में इंजरी की वजह से नजर नहीं आए। कई महीनों बाद समोआ जो ने Raw में कमेंटेटर की भूमिका निभाई। जब समोआ जो को रिलीज किया गया था तब WWE के ऊपर फैंस ने कई तरह के आरोप लगाए। ट्रिपल एच भी जो के रिलीज से खुश नहीं थे। ट्रिपल एच ने उन्हें वापस लाने की मांग की थी। ट्रिपल एच की वजह से ही NXT में जो की वापसी हुई। ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: WrestleMania में खतरनाक मैच लड़ने की नहीं दी गई थी इजाजत, सुपरस्टार्स के हालिया रिलीज पर डिटेल्सNight 1 was magic, here's to many more. @SamoaJoe @RealKingRegal #WWENXT #WeAreNXT pic.twitter.com/0kay2EuEJG— WWE NXT (@WWENXT) June 16, 2021ये भी पढ़ें: WWE में रोमन रेंस और जॉन सीना के बीच हुए ड्रीम मैच की दिलचस्प कहानी, पढ़िए किस तरह बिग डॉग पर लगाए गए थे आरोप?साल 2015 से 2017 के बीच में NXT में समोआ जो ने शानदार काम किया था। फिन बैलर और नाकामुरा के साथ उनकी राइवलरी जबरदस्त रही। समोआ जो NXT में कई बड़े सुपरस्टार्स का सामना करना चाहते हैंं। आने वाले समय में वो NXT चैंपियन को भी चुनौती दे सकते हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।