विंस मैकमैहन( Vince McMahon) हमेशा से बैकी लिंच के फैन रहे हैं। इस हफ्ते रॉ में बैकी लिंच( Becky Lynch) ने अपने प्रेग्नेंट होने का ऐलान किया और उन्होंने रॉ विमेंस चैंपियनशिप को असुका को दे दिया। ये बात बोलकर हालांकि बैकी लिंच ने सभी फैंस को चौंका दिया। इसके बाद फैंस और सुपरस्टार्स ने बैकी लिंच को बधाई दी। ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE में सुपरस्टार्स ने अपना आपा खोयाविंस मैकमैहन ने भी अपने ही अंदाज में बैकी लिंच को बधाई दी। विंस मैकमैहन ने बैकी लिंच के लिए एक खास ट्वीट किया। .@BeckyLynchWWE is a world-class athlete who will undoubtedly be a world-class mom. She’s rewritten the book on what it means to be a champion on #WWERaw, and now she’s starting an exciting new chapter. On behalf of the entire #WWE family, congratulations! https://t.co/ELdJEpkEJe— Vince McMahon (@VinceMcMahon) May 13, 2020ट्वीट में आप पढ़ सकते हैं कि किस अंदाज में विंस मैकमैहन ने अपनी बात रखी है। विंस मैकमैहन ने बैकी लिंच को वर्ल्ड क्लास एथलीट कहा है। साथ ही उन्होंने पूरे WWE की तरफ से उन्हें बधाई दी है। बैकी लिंच पिछले एक साल से रॉ विमेंस चैंपियन थीं। लेकिन इस हफ्ते उन्होंने बड़ा ऐलान कर सभी को चौंका दिया। ऐसा किसी ने सोचा नहीं था। रेसलमेनिया में शायना बैजलर के खिलाफ बैकी लिंच ने मैच लड़ा था। प्रेग्नेंट होने के बावजूद उन्होंने मैच लड़ा। इसके बाद वो सीधे इस हफ्ते रॉ में नजर आई। विंस मैकमैहन ने इससे पहले कई बार बैकी लिंच की तारीफ की है। बैकी लिंच इस समय फेस का काम रही थीं। पिछले एक साल से रॉ की जिम्मेदारी उन्होंने उठाई थी। इस दौरान कई बार उन्होंने अपना टाइटल डिफेंड किया। हालांकि बैकी का इस तरह चैंपियनशिप छोड़ना फैंस को गलत लगा लेकिन भी इस खबर के लिए फैंस ने उन्हें बधाई दी। फिलहाल बैकी ने ये ऐलान कर दिया है कि वो रिंग से बाहर रहेंगी। शायद वो अब इस साल WWE रिंग में नजर नहीं आएंगी। फैंस चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द रिंग में वापसी करें।ये भी पढ़ें: 5 तरीकों से रोंडा राउजी को WWE में वापस लाया जा सकता है