हाल ही में WWE ने फैंस को चौंकाया है। अचानक से WWE ने ऑथर्स ऑफ पेन के एकम और रेजार को कंपनी से रिलीज कर दिया था। फैंस उनकी वापसी के बारे में सोच रहे थे लेकिन कंपनी ने उन्हें बाहर ही निकाल दिया। ऑथर्स ऑफ पेन को काफी पुश शुरूआत से ही WWE में मिला। मेन रोस्टर में भी काफी जल्दी उन्हें बुला लिया गया और वो रॉ टैग टीम चैंपियन भी बने। रेसलिंग ऑबजर्वर रेडियो के एपिसोड में डेव मैल्टजर ने इस बारे में बड़ी जानकारी दी है।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैंThose guys beat the hell out of me for months...and I can say with complete honesty that I enjoyed every second of it. Good luck, boys. Hopefully, we’ll share a ring again one day and if so, you can bet you have some receipts coming you way! https://t.co/04Ze9o1s9R— Kevin (@FightOwensFight) September 4, 2020WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन का बड़ा कारनामाडेव मैल्टजर के मुताबिक एकम और रेजार को ट्रिपल एच और पॉल हेमन पुश देना चाहते थे लेकिन विंस मैकमैहन ने इन्हें रिलीज करने का फैसला कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, मैंने ये सुना था कि वो अब क्लीयर हो चुके हैं। लेकिन सैथ रॉलिंस के साथ वो अब वापसी कर काम नहीं करने वाले थे। उनका रोल कुछ अलग था लेकिन उन्हें भी नहीं पता कि उनके साथ क्या होने वाला था। जब पॉल हेमन थे तो वो इन दोनों को पुश देना चाहते थे। इस लिस्ट में ट्रिपल एच भी थे। लेकिन विंस मैकमैहन उन्हें पुश देन की बजाए कंपनी से निकालना चाहते थे। अंत में हुआ भी कुछ ऐसा ही। वैसे पॉल हेमन और ट्रिपल एच जितना भी चाहें कुछ नहीं कर सकते थे। क्योंकि विंस मैकमैहन एक बार जो सोच लेते हैं वैसा ही होता है। विंस मैकमैहन WWE में कुछ भी कर सकते हैं। मार्च के महीने से ही एकम और रेजार WWE में नजर नहीं आए थे। रेजार को इंजरी हो गई थी, जिसके बाद दोनों बाहर हो गए थे। इससे पहले सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर काफी अच्छा काम दोनों कर रहे थे। WWE से गए हुए इन्हें काफी दिन हो गए थे। फैंस अब इनकी वापसी के बारे में सोच रहे थे। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में कहा भी गया था कि ये दोनों जल्द से जल्द वापसी कर सकते हैं। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। एकम भारतीय मूल के पंजाबी रैसलर हैं जोकि कनाडा में रहते हैं। और इनका असली नाम सनी सिंह धींसा है। वहीें रेजार का असली नाम गिजिम सेलमानी हैं। ये दोनों ने काफी अच्छा प्रदर्शन हमेशा से WWE में किया है। इस खबर से फैंस भी काफी नाराज हुए थे।ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों रेट्रीब्यूशन को लाना WWE की सबसे बड़ी गलती थी