WWE WrestleMania के बड़े मैच में Vince McMahon ने की थी 'गड़बड़', दिग्गज की जीत के लिए डाला था दबाव, रिपोर्ट में खुलासा

WWE
WrestleMania 39 में हुआ था बड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Vince McMahon Changed WrestleMania Match Result: WWE में विंस मैकमैहन (Vince McMahon) का बहुत बड़ा नाम है। कुछ साल पहले किसी ने नहीं सोचा था कि वो WWE से चले जाएंगे लेकिन आखिरकार ऐसा हो गया। विंस का हमेशा से विवादों से नाता जुड़ा रहा है। अपने कुछ फैसलों को लेकर भी उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी है। हालांकि, मैकमैहन ने हमेशा अपनी ही सुनी और आगे बढ़ते गए। अब WrestleMania 39 में हुए एक बड़े मैच को लेकर जानकारी सामने आ रही है, जिसमें विंस का चौंकाने वाला फैसला शामिल था। रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। कहा गया है कि उनके द्वारा गड़बड़ देखने को मिली थी।

Ad

WrestleMania 39 सीजन में विंस मैकमैहन का पूरा जोर रहा था। शो में ऐज और डीमन किंग फिन बैलर के बीच Hell in a Cell मैच हुआ था। 2023 की शुरुआत में Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि विंस WrestleMania 39 की बुकिंग को बहुत ज्यादा प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कुछ चेंजेस भी किए थे। यहां तक कि बैलर और ऐज के मैच को लेकर भी उन्होंने अपना प्रस्ताव रखा था। अब इन्हें लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं।

Fightful Select की नई रिपोर्ट के अनुसार WrestleMania 39 में फिन बैलर को ऐज के ऊपर जीत हासिल करनी थी। हालांकि, विंस मैकमैहन चाहते थे कि ऐज की जीत हो। पूरी स्टोरीलाइन ऐज द्वारा बनाई गई थी। जिसका अंत मेगा इवेंट में बैलर के हारने से हुआ था। क्रिएटिव टीम ने कहा है कि बैलर को मुकाबले में जीतना था लेकिन विंस मैकमैहन ने बदलाव के लिए दबाव डाल दिया। अंत में ऐज को ही जीत दिलाई गई।

Ad

क्या WWE WrestleMania 41 का हिस्सा बन पाएंगे फिन बैलर?

फिन बैलर WWE के बड़े सुपरस्टार हैं। हालांंकि, पिछले कुछ समय से उनकी बुकिंग सवालों के घेरे में है। हाल ही में उन्हें ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा। जजमेंट डे ग्रुप का वो हिस्सा हैं। कहा जा रहा है कि बहुत जल्द डॉमिनिक मिस्टीरियो उन्हें धोखा दे सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर WrestleMania 41 में बैलर और मिस्टीरियो के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। वैसे इस मैच के होने की पूरी संभावनाएं जताई जा रही हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications