CM Punk की WWE में वापसी की संभावनाओं के बीच आई बुरी खबर, Vince McMahon ने उठाया बड़ा कदम

..
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हैं सीएम पंक
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हैं सीएम पंक

CM Punk: WWE में लगभग 9 साल बाद पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सीएम पंक (CM Punk) की वापसी करने की खबर पर रेसलिंग वर्ल्ड की पैनी नज़र बनी हुई है। फैंस सभी संकेतों पर बहुत ध्यान दे रहे हैं। पिछले महीने पहले AEW से पंक को रिलीज़ कर दिया गया था।

Ad

सीएम पंक की स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन में वापसी पर कई रिपोर्ट्स में अलग-अलग तरह का दावा किया गया था। कई लोगों का मानना था कि पंक Survivor Series 2023 में वापसी कर सकते हैं। वहीं कुछ उनके Royal Rumble 2024 में रिटर्न की बात कर रहे थे। इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।

सीएम पंक कंपनी में वापसी करना चाहते हैं लेकिन इस प्लान के लिए विंस मैकमैहन तैयार नहीं हैं। Wrestling Observer Radio पर बात करते हुए डेव मैल्टज़र ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया कि विंस मैकमैहन, अभी के लिए पंक को कंपनी में फिर से लाने के खिलाफ हैं। पंक ने WWE और AEW के साथ मतभेद के कारण कंपनी को छोड़ा था। विंस के मना करने का यह मुख्य कारण हो सकता है। उन्होंने कहा,

"वो (WWE) उन्हें (सीएम पंक) वापस नहीं लाना चाहते हैं। पंक आना चाहते थे, लेकिन निर्णय ना में हुआ है। यह बदल भी सकता है। यह अभी के लिए मुझे बताया गया है लेकिन जब बात WWE की हो तब 'नहीं' की संभावना को हमेशा ही दरकिनार किया जाता है। फिलहाल जो निर्णय लिया गया है, उसमें अभी के लिए 'ना' है। विंस, निक खान, ट्रिपल एच सभी ने मिलकर निर्णय लिया है कि नकारात्मकता, सकरात्मकता से ज्यादा है।"
Ad

मैल्टज़र ने आगे बताया कि 10 महीने पहले जब सीएम पंक AEW में थे, तब कंपनी और उनके बीच कुछ बातचीत हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ प्रोग्रामिंग में गिरावट आती है, जिसकी संभावना कम है, तब पंक की कंपनी में वापसी हो सकती है।

WWE Survivor Series 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट शिकागो में होगा

कंपनी साल का आखिरी प्रीमियम लाइव इवेंट Survivor Series 25 अगस्त 2023 को शिकागो में आयोजित करने वाली है। अब देखना होगा कि शिकागो क्राउड के चहेते सीएम पंक की वापसी कंपनी मेंं होती है या नहीं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications