WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) किसी भी हालत में यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को प्रोटेक्ट करना चाहते हैं। Wrestlingnews.co की अपनी रिपोर्ट में ये बताया कि WWE यूनिवर्स के सामने रोमन रेंस को विंस किस तरह प्रैजेंट करना चाहते हैं। रोमन रेंस ने जब से हील टर्न लिया है वो फैंस के सामने नहीं आए। कोविड के कारण पिछले एक साल से फैंस एरीना में नजर नहीं आए। कुछ ही दिनों में फैंस की वापसी होने वाली हैं और लाइव क्राउड के सामने हील के बाद पहली बार रेंस नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि विंस अब रोमन रेंस के लिए बड़ा प्लान तैयार कर रहे हैं।ये भी पढ़ें:-WWE ने रोमन रेंस के खतरनाक मैच का ऐलान किया, भारतीय सुपरस्टार का कंधा टूटा, जॉन सीना ने मचाया धमालWWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर सामने आईविंस मैकमैहन अब पूरी तरह रोमन रेंस की बुकिंग पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि द रॉक के साथ मैच से पहले रोमन रेंस को WWE बड़े स्टार के रूप में तैयार करना चाहता है। रिपोर्ट के अनुसार रोमन रेंस की जिम्मेदारी खुद विंस मैकमैहन ने ली है।ये भी पढ़ें:-Hell in a Cell में होगा रोमन रेंस का खतरनाक मैच, WWE लैजेंड के खिलाफ डिफेंड करेंगे अपनी चैंपियनशिपHis 1st Universal title run..Look at HIM... ❤️This Man wasBorn to Be Champion!! 🔥#RomanReigns#ThrowbackThursday pic.twitter.com/MaDJaiEHxm— Eli R.R. ❣️Reigns4evR❣️ (@eurodeeva21) June 10, 2021रोमन रेंस ने SummerSlam 2020 में वापसी कर ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन के ऊपर खतरनाक हमला कर हील टर्न लिया था। इसके एक हफ्ते बाद ही रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी अपने नाम कर ली थी। पॉल हेमन भी उनके साथ इसके बाद नजर आए। रेंस को बड़ा विलन बनाने के लिए विंस मैकमैहन हर चीज कर रहे हैं। रोमन रेंस ने ऐज, डेनियल ब्रायन और ओवेंस के ऊपर बड़ी जीत हासिल की।ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज जॉन सीना ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की तस्वीर पोस्ट कर मचाया धमालWrestleMania 37 में रोमन रेंस ने ऐज और ब्रायन दोनों को पिन कर के जीत हासिल की थी। कुछ ही दिनों बाद Hell in a Cell पीपीवी में रोमन रेंस का मुकाबला रे मिस्टीरियो के साथ होगा। इसका मतलब साफ है कि रोमन के ऊपर विंस मैकमैहन बहुत भरोसा करते हैं। इस समय रोमन रेंस शानदार कैरेक्टर को निभा रहे हैं और द रॉक के साथ अगले साल उनका मैच भी हो सकता है।“WWE is going to be treating Survivor Series this year as a ‘major show’. Higher-ups are hoping that The Rock will appear at the event to set up a huge WrestleMania match with Roman Reigns.” -@davemeltzerWONIT’S HAPPENING!!🔥#Smackdown #WrestleMania pic.twitter.com/aToF5S5DBl— ⚡️fardeen⚡️ (@rasslin_fanatic) June 11, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!