"Roman Reigns को हराने वाला शख्स WWE में मौजूद ही नहीं है" - रेसलिंग दिग्गज का चौंकाने वाला बयान

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

Roman Reigns: रेसलिंग दिग्गज विंस रूसो (Vince Russo) का मानना है कि इस वक्त WWE में मौजूद कोई भी सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) से टाइटल जीतने की क्षमता नहीं रखता है। रोमन रेंस अगस्त 2020 में यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में WWE चैंपियनशिप जीतकर इन दोनों टाइटल्स को यूनिफाई कर दिया था।

पिछले 3 सालों में रोमन रेंस WWE में ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना, कोडी रोड्स जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स को हराकर अपना टाइटल रिटेन करते हुए दिखाई दे चुके हैं। The Brand पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में विंस रूसो से रोमन रेंस को हराने वाले शख्स का नाम पूछा गया। विंस रूसो ने इसका काफी चौंकाने वाला जवाब दिया।

youtube-cover

विंस रूसो ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि मौजूदा WWE सुपरस्टार्स में से कोई भी रोमन रेंस से टाइटल जीत सकता है। विंस रूसो ने कहा-

"मैं रोमन रेंस को टाइटल हारने के लिए कैसे बुक करूंगा? भाई मैं आपसे ईमानदारी से कहूंगा। जिसके हाथों भी रोमन रेंस अपना टाइटल हारने वाले हैं, वो इस वक्त WWE का हिस्सा नहीं है। मेरी थ्योरी यह है कि आप उस शख्स को चैंपियन बनाते हैं जो कि सबसे लोकप्रिय है। रोमन रेंस सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं और कोई उनके करीब भी नहीं है। इसलिए रोमन रेंस से टाइटल जीतने वाला शख्स अभी वहां नहीं है।

Roman Reigns की WWE टीवी पर कब वापसी होगी?

रोमन रेंस ने आखिरी बार SummerSlam 2023 में कम्पीट किया था जहां उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में जे उसो को हराया था। SummerSlam के बाद हुए SmackDown के एपिसोड में जे उसो ने रोमन रेंस को स्पीयर देते हुए धराशाई कर दिया था। इसके बाद से ही ट्राइबल चीफ WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं।

Xero News से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रोमन रेंस की Fastlane 2023 के बाद WWE में वापसी हो सकती है। यह देखना रोचक होगा कि रोमन रेंस का वापसी के बाद अपना अगला कदम क्या होने वाला है। बता दें, इस साल Fastlane प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 7 अक्टूबर (भारत में 8 अक्टूबर) को इंडियानापोलिस, इंडियाना के गेनब्रिज फील्डहाउस में होगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now