ब्रे वायट को निकाले जाने पर WWE दिग्गज ने विंस मैकमैहन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कभी नहीं समझ पाए

31 जुलाई को WWE ने ब्रे वायट को रिलीज कर दिया था
31 जुलाई को WWE ने ब्रे वायट को रिलीज कर दिया था

पूर्व WWE और WCW राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने इस बार विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के ऊपर आरोप लगाए। ये आरोप उन्होंने ब्रे वायट को कंपनी से रिलीज करने को लेकर लगाए। विंस रूसो ने कहा कि ब्रे वायट (Bray Wyatt) के WWE कैरेक्टर को विंस मैकमैहन कभी समझ नहीं पाए। 31 जुलाई को WWE ने ब्रे वायट को रिलीज कर सभी को चौंका दिया था। Sportskeeda Wrestling से बात करते हुए काफी गुस्से में विंस रूसो नजर आए।

WWE दिग्गज विंस रूसो ने ब्रे वायट के रिलीज पर अपनी प्रतिक्रिया दी

ब्रे वायट ने 12 साल WWE में काम किया था। ब्रे वायट को क्रिएटिव सुपरस्टार के रूप में जाना जाता था। अपने करियर में ब्रे वायट ने कई बार कैरेक्टर में बदलाव किया और हर बार उन्हें सफलता भी मिली। पिछले कुछ सालों से द फीन्ड का कैरेक्टर वो निभा रहे थे और फैंंस ने इसे काफी पसंद किया। विंस रूसो ने कहा,

मुझे नहीं लगता कि ब्रे वायट को कभी विंस मैकमैहन समझ पाए। सभी को पता है कि टीवी पर कितने शानदार ब्रे वायट थे। उनके प्रोमो और काम करने का तरीका अलग था। ये चीज अब विंस मैकमैहन को कौन समझा सकता है। पहले ही दिन से विंस मैकमैहन बिल्कुल वायट को नहीं समझ पाए।

youtube-cover

विंस रूसो ने ये भी कहा कि WWE को ब्रे वायट का सही से टीवी पर इस्तेमाल करना चाहिए था। वैसे ये बात सही है कि WWE ने ब्रे वायट को हमेशा पीछे ही रखा। अपने कैरेक्टर से वायट ने सभी को प्रभावित किया लेकिन WWE ने हमेशा उनके बिल्डअप में गड़बड़ कर दी। इस बात को लेकर कई लोग नाराज नजर आए।

पिछले कुछ महीनों से WWE टीवी पर ब्रे वायट नजर नहीं आए थे। कई दिग्गजों ने इस चीज के लिए विंस मैकमैहन को जिम्मेदार ठहराया। Raw के एपिसोड में ब्रे वायट को वापस लाने के चैंट्स लग रहे हैं। अब आप इस बात से समझ सकते हैं कि फैंस के बीच उनका रूतबा कैसा था। पहले कहा गया कि अगस्त में उनकी वापसी होगी लेकिन इससे पहले ही उन्हें निकाल दिया गया। ब्रे वायट को निकालने का अभी तक कोई भी ठोस कारण सामने नहीं आया।

Quick Links