रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइन को लेकर भड़के WWE दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Enter caption

समरस्लैम में वापसी के बाद रोमन रेंस ने द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती। इसके बाद रोमन रेंस की फ्यूज जे उसो के साथ हुई। ये स्टोरीलाइन सभी को पसंद आई। द ट्राइबल चीफ वाला कैरेक्टर रोमन रेंस का सभी को पसंद आया। हाल ही में विंस रूसो ने रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइन को लेकर बयान दिया है।

Ad

ये भी पढ़ें:- NXT TakeOver WarGames रिजल्ट्स: WWE को मिला नया चैंपियन, सैथ रॉलिंस के पुराने साथी ने की चौंकाने वाली वापसी

रोमन रेंस और जे उसो को लेकर बड़ी बात

पिछले हफ्ते स्मैकडाउन के एपिसोड में रोमन रेंस और जे उसो का मुकाबला ओटिस और केविन ओवेंस के साथ हुआ था। रोमन रेंस ने ओटिस पर हमला किया और वो मैच से बाहर हो गए। रोमन रेंस मैच के अंत में जे उसो को लेकर भी गुस्सा हो गए। मैच डिस्क्वालिफिकेशन से खत्म हुआ औऱ केविन ओवेंस ने जीत हासिल कर ली। रोमन रेंस और जे उसो ने पहले केविन ओवेंस को इसके बाद मारा। लेकिन बाद में रोमन रेंस ने जे उसो को ही चेयर से मार दिया।

स्पोर्ट्सकीड़ा रेसलिंग में इस हफ्ते विंस रूसो ने रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइन को लेकर बात की। विंस रूसो ने कहा,

मैं इस शो को देखता हूं लेकिन मुझे नहीं पता कि ये कहां जा रहा है। ये अब दोबारा चीजों को दोहरा रहे हैं। हर हफ्ते एक ही चीज दिखा कर फैंस की उत्सुकता कम कर रहे हैं। अगर जे उसो के साथ रोमन रेंस ऐसा कर रहे हैं तो जिमी उसो कहां हैं। इन्होंने इन दोनों भाईयों को स्थापित किया है। ऐसा क्या एक दशक के लिए किया था? जिमी कहां है? उन्हें इस शो में होना चाहिए। यही एक दिक्कत इस समय चल रही है। रियालिटी पर बात करनी चाहिए। इस वजह से अब ये लोग फैंस को खो रहे हैं। इस स्टोरीलाइन में ये ही दिक्कत हो रही है।

वैसे विंस रूसो ने जो बात कही है वो सही भी है। क्योंकि हर हफ्ते अब स्मैकडाउन में एक ही चीज ज्यादा नजर आती है। रोमन रेंस हमेशा जे उसो के साथ अलग बर्ताव के साथ नजर आते हैं। विंस रूसो ने ये भी सही कहा कि जिमी उसो को अब इस स्टोरीलाइन में होना चाहिए। अगर WWE इस चीज को सही नहीं करता है तो फिर नुकसान काफी होने वाला है।

ये भी पढ़ें:- Raw रिजल्ट्स: WWE चैंपियन को मिला बड़ा 'धोखा', मेन इवेंट में मचा जबरदस्त बवाल

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications