WWE दिग्गज ने CM Punk पर निशाना साधते हुए दिया बड़ा बयान, किसी को थप्पड़ मारने की धमकी देकर भी चौंकाया

WWE
WWE सुपरस्टार सीएम पंक को लेकर आया बयान (Photo: WWE.com)

Wade Barrett Fire Shots At CM Punk: WWE दिग्गज वेड बैरेट (Wade Barrett) ने इस बार सीएम पंक (CM Punk) के ऊपर निशाना साधा है। साथ ही साथ उन्होंने अपनी पोस्ट में थप्पड़ मारने की बात भी कही है।

वेड बैरेट इस समय SmackDown में कमेंट्री करते हैं। इससे पहले रिंग में उन्होंने काफी काम किया और कई दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही। बैरेट की सीएम पंक के साथ भी फ्यूड रही थी। साल 2011 में पंक ने बैरेट की जगह नेक्सस के नए लीडर के रूप में ली। हालांकि, बाद में इस फैक्शन को अलग कर दिया गया था।

बैरेट ने हाल ही में सीएम पंक पर निशाना साधने के लिए X का सहारा लिया। वेड ने पंक की मर्चेंडाइज के बारे में WWE की पोस्ट को फिर से साझा किया, जिसमें उन्होंने सीएम की नेक्सस टी-शर्ट के बारे में सवाल किया। उन्होंने शुक्रवार को किसी को थप्पड़ मारने की धमकी भी दी। बैरेट ने पंक के प्रतिद्वंदी ड्रू मैकइंटायर का जिक्र भी किया।

सीएम पंक ने पिछले साल Survivor Series में धमाकेदार एंट्री कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया था। इसके बाद मेंस रंबल मैच में उन्होंने अपना जलवा दिखाया। हालांकि, इस मैच में उन्हें चोट लग गई थी। उनकी इंजरी की जिम्मेदारी ड्रू मैकइंटायर ने ली। तब से ड्रू और पंक की राइवलरी शानदार चल रही है।

पंक अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। इसके बावजूद वो रिंग में आकर अपना जलवा दिखाते हैं। उनकी वजह से ड्रू मैकइंटायर को बहुत नुकसान पहुंचा है। ड्रू कई बार पंक की दखलअंदाजी की वजह से चैंपियन बनने से चूक गए।

WWE Money In The Bank में सीएम पंक ने दिया था ड्रू मैकइंटायर को झटका

कुछ हफ्ते पहले Money in the Bank में मैकइंटायर ने लैडर मैच जीतकर ब्रीफकेस अपने नाम किया था। बाद में उन्होंने इसे वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच के दौरान कैश-इन किया। वो टाइटल जीतने के करीब थे लेकिन पंक ने आकर उनके ऊपर अटैक कर दिया था। फैंस अब पंक और ड्रू के बीच वन-ऑन-वन मुकाबला देखना चाहते हैं। SummerSlam 2024 में दोनों के बीच मैच हो सकता है। अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में सीएम पंक नज़र आएंगे। वहां पर कई चीजें आगे के लिए क्लियर हो जाएंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications