हाल ही में WWE फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई थी। पूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और नेक्सस ग्रप के लीडर वेड बैरेट ने WWE के साथ फिर से कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया। है। चार साल बाद नए रोल में वेड बैरेट अब नजर आएंगे ये सभी को पता है। WWE NXT में कमेंट्री की भूमिका में नजर आएंगे।अब बड़ी खबर ये आ रही है कि किस तारीख को वो यहां एंट्री करेंगे। खबर के मुताबिक NXT TakeOver: 31 का आयोजन 4 अक्टूबर को होगा। और इस दिन वो नजर आएंगे।ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस द्वारा अपने भाई के ऊपर हमला करने के बाद फैंस ने दी ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं वेड बैरेट ने अपनी पोस्ट के द्वारा इस बात का संकेत दिए है इस दिन वो यहां कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। हालांकि ये बात अभी पूरी तरह कंफर्म नहीं है। वेड ने ट्विटर पर फिन बैलर और कायले के मैच कराने के लिए WWE की तारीफ की। साथ ही ये भी कहा कि NXT टेकओवर में होने वाले इस मैच में कमेंट्री में मजा आएगा। इसका मतलब ये है कि इस दिन कमेंट्री टेबल पर बैरेट की वापसी होगी।What a match for my first #NXTTakeOver!Congrats to @KORcombat. That’s how to seize the moment 👊🏻#WWENXT @WWENXT https://t.co/zPJdg8F4Ks— Stu Bennett (@StuBennett) September 24, 2020WWE में वेड बैरेटहाल ही में NXT में काफी बदलाव किए गए है।कोरोना की वजह से भी कई प्रोग्राम में बदलाव करना पड़ा है। कमेंट्री टेबल में भी कुछ इधर-उधर जल्द होने वाला है। बैरेट ने हाल ही में WWE के साथ चार साल का नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इस बात की जानकारी पहले उन्होंने खुद दी और अपने रोल के बारे में भी बताया। वेड बैरेट को WWE में कई कामों की वजह से जाना जाता है। कंपनी के वफादार सुपरस्टार वो रहे हैं।हालांकि चोट के कारण साल 2016 में बैरेट को WWE से जाना पड़ा था। बहुत ही खतरनाक ये इंजरी उनकी रही। इसके बाद उनका रिंग करियर खत्म हो गया। पिछले चार साल में उन्होंने किसी भी रिंग में एंट्री नहीं की है। रेसलिंग से बाहर कई प्रोजेक्ट्स पर बैरेट का काम जरूर चल रहा है। WWE में नेक्सस ग्रुप को हर कोई जानता है। उसके लीडर बैरेट ही थे। सबसे पहले इस ग्रुप ने अपना निशाना जॉन सीना को बनाया था। बैरेट और जॉन सीना की राइवलरी काफी ऐतिहासिक रही है। जॉन सीना भी कई बार ये कह चुके हैं कि बैरेट उनके सबसे तगड़े दुश्मन रहे हैं।ये भी पढ़ें- WWE SmackDown रिजल्ट्स: 25 सितंबर, 2020