WWE Raw में फीमेल Superstar द्वारा किस करने बाद हील Dominik Mysterio ने क्या किया? मजेदार वीडियो आया सामने

जानिए WWE Raw ऑफ-एयर होने के बाद क्या हुआ?
जानिए WWE Raw ऑफ-एयर होने के बाद क्या हुआ?

Dominik Mysterio Reaction: WWE Raw का मेन इवेंट में इस हफ्ते जबरदस्त रहा। बैकी लिंच (Becky Lynch) और लिव मॉर्गन (Liv Morgan) के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए स्टील केज मैच हुआ। मैच में काफी अफरातफरी देखने को मिली। अंत में लिव ने अपने टाइटल को रिटेन कर लिया। जीत के बाद उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो को किस कर सभी को चौंका दिया। मिस्टीरियो ने इसके बाद क्या किया इसका वीडियो अब सामने आ गया है।

बैकी लिंच और लिव मॉर्गन ने फैंस को अच्छा मैच दिया। दोनों ने जीत हासिल करने के लिए पूरा दम लगाया। अचानक मुकाबले के बीच में आकर डॉमिनिक मिस्टीरियो ने स्टील केज का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद फिन बैलर और जेडी मैकडॉना भी वहां पर आए। दोनों ने मिस्टीरियो को समझाया।

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने फिर एंट्री कर सभी का पीछा किया और इस दौरान उन्होंने डॉमिनिक को धक्का दिया। डॉमिनिक जोर से दरवाजे पर पटके लेकिन अंदर बैकी लिंच को भी चोट लग गई। इसका फायदा लिव ने उठाया। वो दरवाजे से बाहर आ गईं और मुकाबला जीतकर टाइटल रिटेन कर लिया।

लिव ने जीत के बाद एंट्रेंस रैंप पर अचानक डॉमिनिक मिस्टीरियो को किस कर दिया। अब शो ऑफ एयर होने के बाद का वीडियो भी सामने आ गया है। वीडियो में दिख रहा है कि डॉमिनिक ने इन-रिंग गियर से अपने होंठ साफ किए। इस दौरान कमेंटेटर माइकल कोल ने भी उन्हें कुछ कड़े शब्द कहे। आप मिस्टीरियो का मजेदार वीडियो नीचे देख सकते हैं।

लिव मॉर्गन ने जब डॉमिनिक को किस किया तब सभी के होश उड़ गए। लिव ने ऐसा क्यों किया ये किसी को नहीं पता। WWE यूनिवर्स में ये बात अब चर्चा का विषय बन गई है। ऐसा लग रहा है कि स्टोरी में आगे जाकर कोई नया मोड़ आने वाला है।

WWE King and Queen of the Ring में भी बैकी लिंच को मिली थी हार

WWE King and Queen of the Ring में बैकी लिंच ने लिव मॉर्गन के खिलाफ अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड की थी। उस मुकाबले में भी डॉमिनिक मिस्टीरियो ने दखलअंदाजी की थी। हालांकि, वो बैकी को जीतने की कोशिश कर रहे थे लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। लिव ने बैकी को हराकर टाइटल अपने नाम किया।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now