WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड खत्म हो गया। एक साल से ज्यादा समय के बाद फैंस की वापसी हुई। शो खत्म होने के बाद WWE सुपरस्टार बिग ई (Big E) ने फैंस को संदेश दिया। WWE के वीकली शो अभी तक बिना फैंस के हो रहे थे। 16 जुलाई का एपिसोड ऐतिहासिक WWE यूनिवर्स के लिए रहा। मनी इन द बैंक (Money in the Bank) पीपीवी के लिए यहां शानदार बिल्डअप देखने को मिला और फैंस ने भी सभी का साथ दिया। ये भी पढ़ें:-WWE सुपरस्टार्स फैंस के रिटर्न से पहले हुए भावुक, रोमन रेंस ने दी दुश्मन को धमकी, गोल्डबर्ग की वापसी का ऐलान?Here for this.#SmackDown pic.twitter.com/jmDx6JjGA6— WWE (@WWE) July 17, 2021WWE सुपरस्टार बिग ई ने दिया संदेशब्लू ब्रांड का इस हफ्ते का एपिसोड कई मायनों में सही साबित हुआ। मेन इवेंट में फैटल 4वे मैच देखने को मिला। सैथ रॉलिंस, बिग ई, नाकामुरा और केविन ओवेंस ने अच्छा मैच दिया। सैथ रॉलिंस ने इस मैच में जीत हासिल की। शो ऑफ एयर जाने के बाद भी बहुत कुछ देखने को मिला। सैथ रॉलिंस ने लैडर पर चढ़कर जीत का जश्न मनाया। ये भी पढ़ें:-2 कारणों से गोल्डबर्ग की WWE में वापसी होनी चाहिए और 2 ऐसा क्यों नहीं होना चाहिएSmackDown ऑफ एयर की फुटेज एक फैन ने कैमरे में कैद की। ट्विटर पर इसकी एक छोटी क्लिप सभी को देखने को मिली। बिग ई ने WWE यूनिवर्स को शानदार संदेश दिया। फैंस की वापसी के बारे में बिग ने बयान दिया और सभी को धन्यवाद कहा। ये भी पढ़ें:-WWE Rumor Roundup: Money in the Bank 2021 में टॉप सुपरस्टार की होगी वापसी, यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns को लेकर बड़ी खबरAfter #Smackdown @WWEBigE pic.twitter.com/kjv71MxtLF— Bryant D. (@BDPhotography88) July 17, 2021COVID-19 के कारण WWE को बहुत नुकसान हुआ। पिछले साल मार्च के बाद फैंस एरीना में नजर नहीं आए। शुरूआत में परफॉर्मेंस सेंटर से ही वीकली शो का प्रसारण किया गया और इसके बाद ThunderDome में WWE को शिफ्ट किया गया। ThunderDome एरा अब खत्म हो गया और अब फैंस हर हफ्ते नजर आएंगे। इस हफ्ते फैंस की ऊर्जा भी शानदार रही थी कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!