WWE Crown Jewel ऑफ एयर होने के बाद ब्रॉक लैसनर के साथ क्या हुआ?

WWE Crown Jewel 2021 में हुआ था रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच
WWE Crown Jewel 2021 में हुआ था रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच

WWE क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की। रोमन रेंस का साथ इस मैच में द उसोज ने दिया। हार के बाद काफी निराश ब्रॉक लैसनर नजर आए। शो ऑफ एयर होने के बाद ब्रॉक लैसनर को फैंस ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। वैसे इस चीज के पूरी तरह हकदार ब्रॉक लैसनर थे। द उसोज ने रेंस का साथ नहीं दिया होता तो शायद नतीजा कुछ और होता।

Ad

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की हुई तारीफ

सोशल मीडिया पर फैंस ने शो ऑफ एयर होने के बाद की क्लिप पोस्ट की है। जिसमें साफ दिख रहा है कि फैंस ने लैसनर के लिए खड़े होकर तालियां बजाई।

Ad
Ad

WWE SummerSlam 2021 में इस बार ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर रोमन रेंस को चुनौती दी थी। लैसनर ने नए लुक और नए अंदाज में एंट्री की थी। बेबीफेस रूप में लैसनर इस बार नजर आए। रेंस और लैसनर की राइवलरी को ब्लू ब्रांड में शानदार अंदाज में बिल्ड भी किया गया था। Crown Jewel में होने वाले इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लैसनर और रेंस ने फैंस को अच्छा मैच भी दिया। एक समय लगा था कि लैसनर यहां जीत जाएंगे लेकिन मैच का अंत चौंकाने वाला रहा।

द उसोज ने पीछे से आकर लैसनर को चुपचाप सुपरकिक मार दी थी। इसका फायदा रोमन रेंस ने उठाया और टाइटल से लैसनर पर हमला कर दिया। लैसनर भी इस हार से काफी गुस्से में दिख रहे थे। खैर रोमन रेंस की बादशाहत WWE में अभी भी जारी है। ब्लू ब्रांड में लैसनर अब इस हफ्ते नजर आ सकते हैं। अगर वो आएंगे तो फिर रोमन रेंस के साथ बवाल देखने को मिल सकता है। लैसनर के फ्यूचर को लेकर भी अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है। लैसनर के साथ फिलहाल अब रेंस की राइवलरी खत्म लग रही है। रिपोर्ट के मुताबिक ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस की राइवलरी मैकइंटायर के साथ शुरू होगी। इस राइवलरी का इंतजार भी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications