WWE रेसलमेनिया (Wrestlemania) 37 के दूसरे दिन शो के ऑफ-एयर होने के बाद यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) ने क्राउड व्यंगात्मक अंदाज में फैंस का स्वागत किया था। मेन इवेंट में ट्राइबल चीफ ने ऐज (Edge) और डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) को एकसाथ पिन कर अपने यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड किया।https://t.co/kOkPlalpQT pic.twitter.com/c8HSRNJGej— Chetan (@_iChetan) April 14, 2021ट्विटर पर एक फैन ने इस बात को सामने रखा कि Wrestlemania 37 नाईट 2 के ऑफ एयर होने के बाद रोमन रेंस रिंग के चारों कोनों पर गए और व्यंगात्मक तरीके से फैंस को फ्लाइंग किस देते हुए नजर आए। एक अन्य फैन ने इस घटना की वीडियो भी शेयर की है।ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैंरोमन रेंस अभी WWE के सबसे बड़े हील सुपरस्टार बने हुए हैपिछले साल WWE Summerslam में रोमन रेंस ने वापसी कर द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन पर अटैक करते हुए हील टर्न लिया था। उसके एक हफ्ते बाद ही रोमन ने फीन्ड को हराकर यूनिवर्सल टाइटल अपने नाम किया और तभी से चैंपियनशिप उन्हीं के पास है।इस दौरान वो जे उसो, केविन ओवेंस, ऐज, डेनियल ब्रायन और कई अन्य टॉप लेवल के WWE सुपरस्टार्स को हरा चुके हैं। रेंस का हील कैरेक्टर अभी चरम पर है, इसलिए उन्हें हराना अन्य सुपरस्टार्स के ले बहुत मुश्किल काम प्रतीत हो रहा है।They missed their Tribal Chief. #WrestleMania#AcknowledgeMe pic.twitter.com/m6qjF9F1lQ— Roman Reigns (@WWERomanReigns) April 12, 2021WWE Wrestlemania 37 में उन्हें क्राउड से नेगेटिव रिस्पांस मिल रहा था। उन्होंने क्राउड से एक फैन द्वारा ली गई एक तस्वीर को भी ट्विटर पर शेयर किया और कहा, "फैंस ने अपने ट्राइबल चीफ को बहुत मिस किया है और सभी मुझे अपने ट्राइबल चीफ के तौर पर स्वीकार करें।"रोमन रेंस के हील सुपरस्टार के तौर पर किए गए काम की सराहना की जानी चाहिए, क्योंकि एक समय पर WWE के सबसे बड़े बेबीफेस होने के बाद भी वो लोगों को खुद से नफरत करने पर मजबूर करने में सफल रहे हैं। अब देखना होगा कि WWE उन्हें कितने लंबे समय तक हील यूनिवर्सल चैंपियन बनाए रखती है।ये भी पढ़ें: WWE SmackDown, 16 अप्रैल 2021: शो की अच्छी और बुरी बातेंWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।