WWE में Seth Rollins ने अपनी पहली चैंपियनशिप कब और किसे हराकर जीती थी?

Ujjaval
WWE में 11 साल पहले सैथ रॉलिंस बने थे चैंपियन
WWE में 11 साल पहले सैथ रॉलिंस बने थे चैंपियन

Seth Rollins: WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को मौजूदा समय के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है। कंपनी ने उन्हें शुरुआत से ही बड़ा पुश दिया था। WWE में रॉलिंस ने कई टाइटल्स पर कब्जा किया हुआ है और उनकी पहली चैंपियनशिप जीत काफी ज्यादा ऐतिहासिक रही थी।

आपको बता दें कि सैथ रॉलिंस असल में NXT ब्रांड के सबसे पहले चैंपियन रहे थे। WWE ने अपने डेवलपमेंटल ब्रांड के लिए नई चैंपियनशिप को इंट्रोड्यूस किया था। इसमें सैथ रॉलिंस ने हिस्सा लिया था। द आर्किटेक्ट ने पहले राउंड में ड्रू मैकइंटायर को पराजित किया था और वो सेमीफाइनल में चले गए थे।

सेमीफाइनल में उनका सामना माइकल गिलिकटी (कर्टिस एक्सल) से हुआ था। सैथ रॉलिंस ने यहां भी एक बड़ी जीत अपने नाम की और फाइनल में जगह पक्की की। सैथ ने काफी प्रभावित किया था और दूसरी ओर जिंदर महल ने भी टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली थी। सैथ और जिंदर दोनों को ही ब्रांड का भविष्य माना जा रहा था।

इसी वजह से उनके फाइनल मैच को लेकर जबरदस्त तरीके से हाइप बनी हुई थी। सैथ रॉलिंस और जिंदर महल के बीच 29 अगस्त 2012 को NXT के एपिसोड में फाइनल मैच हुआ। इस NXT चैंपियनशिप मैच का आयोजन फ्लोरिडा की फुल सैल यूनिवर्सिटी में हुआ। सैथ ने भारतीय सुपरस्टार के खिलाफ तगड़े मैच के अंत में उन्हें कर्ब स्टॉम्प दिया और पिन करके जीत दर्ज की।

youtube-cover

वो इतिहास रचते NXT के पहले चैंपियन बन गए थे। ट्रिपल एच और डस्टिन रोड्स ने आकर उनका सम्मान किया था। सैथ इस जीत से खुद को भविष्य के टॉप स्टार के रूप में दिखाने में सफल रहे थे। उनका यह टाइटल रन 133 दिनों तक चला। इसी बीच उन्होंने बिग ई, बो डैलस और कोरी ग्रेव्स जैसे कई टैलेंटेड रेसलर्स के खिलाफ NXT चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन रखा था।

WWE में Seth Rollins का मेन रोस्टर करियर शानदार रहा

सैथ रॉलिंस ने द शील्ड के सदस्य के रूप में Survivor Series 2012 में धमाकेदार डेब्यू किया था और उनकी मेन रोस्टर पर पहली चैंपियनशिप जीत रोमन रेंस के साथ आई थी। दोनों ने मिलकर टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया था। सैथ बाद में सिंगल्स स्टार के रूप में भी प्रभावित कर पाए। उन्होंने WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया हुआ है। रॉलिंस यूनाइटेड स्टेट्स, इंटरकॉन्टिनेंटल और Raw टैग टीम चैंपियन बन चुके हैं। अभी वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट का हिस्सा हैं और संभावित तौर पर वो इस टाइटल पर कब्जा करने वाले हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now