WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट कब है? देखिए आने वाले सभी बड़े इवेंट्स की पूरी लिस्ट

Pankaj
WWE के आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट्स को लेकर जानकारी
WWE के आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट्स को लेकर जानकारी

WWE: WWE Payback प्रीमियम लाइव इवेंट का समापन पिछले हफ्ते हो गया। ये शो शानदार रहा और सभी ने तारीफ की। फैंस को कुछ सरप्राइज भी देखने को मिले थे। बेशक, प्रो रेसलिंग में चीजें लगातार बदलती रहती हैं। परिणामस्वरूप, सभी की निगाहें अगले प्रीमियम लाइव इवेंट पर हैं।

Ad

प्रमोशन का अगला मेन रोस्टर प्रीमियम लाइव इवेंट Fastlane अगले महीने WWE नेटवर्क और पीकॉक पर स्ट्रीम होगा। Fastlane 2023 बड़ा आयोजन है, जो 7 अक्टूबर को इंडियानापोलिस, इंडियाना के गेनब्रिज फील्डहाउस में होगा। फिलहाल इस शो के लिए अभी तक किसी भी बड़े मैच की घोषणा नहीं की गई है।

Ad

इसके बाद अगला मेन रोस्टर प्रीमियम लाइव इवेंट WWE Crown Jewel होगा। हाल ही में यह पता चला था कि यह कार्यक्रम Fastlane के ठीक एक महीने बाद 4 नवंबर को रियाद, सऊदी अरब में होगा।

2023 के लिए अंतिम घोषित प्रीमियम लाइव इवेंट 25 नवंबर, 2023 को होगा। शिकागो, इलिनोइस में ऑलस्टेट एरिना में Survivor Series का आयोजन होगा। यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि शो का यह संस्करण भी वॉरगेम्स विशेष होगा या नहीं। वैसे ये इवेंट भी हमेशा से बड़ा माना जाता है।

NXT के भी बड़े इवेंट फैंस को आगे जाकर देखने को मिलेंगे। WWE NXT No Mercy 30 सितंबर, 2023 को कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में मैकेनिक्स बैंक एरीना में होने वाला है। NXT हाल ही में अधिक बड़े आयोजनों के लिए फ्लोरिडा से दूर जा रहा है क्योंकि प्रमोशन को NXT को तीसरे ब्रांड के रूप में फिर से स्थापित करने की उम्मीद है।

WWE The Great American Bash 2023 में फैंस को आया था मजा

NXT का सबसे हालिया प्रीमियम लाइव इवेंट The Great American Bash 2023 था। यह टेक्सस के सीडर पार्क में H-E-B सेंटर में हुआ था। 4,000 से अधिक फैंस उपस्थित थे, जो कोविड के बाद के NXT शो के लिए सबसे बड़ा क्राउड था। इस शो में फैंस को तगड़े मैच देखने को मिले थे। टाइटल्स में भी बदलाव देखने को मिले। मेन रोस्टर के कुछ सुपरस्टार्स ने भी इस शो में अपना जलवा दिखाया था। खैर कंपनी के आने वाले कुछ महीने बहुत ही रोचक होंगे। फैंस को बड़े सरप्राइज होंगे। WWE द्वारा कुछ बड़े ऐलान भी किए जा सकते हैं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications