क्या WWE Royal Rumble इंडिया में Netflix पर आएगा? लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी जो आपको पता होनी चाहिए

Ujjaval
WWE Royal Rumble 2025 भारत में कब होगा? (Photo: WWE.com)
WWE Royal Rumble 2025 भारत में कब होगा? (Photo: WWE.com)

Royal Rumble 2025 India Start Time & Telecast Details: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) इवेंट के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। साल में एक बार Royal Rumble शो का आयोजन होता है। यहां मेंस और विमेंस रंबल मैचों पर फैंस की मुख्य रूप से नज़र होती है। बता दें कि 1 फरवरी 2025 को यह प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलने वाला है और इसके टेलीकास्ट से जुड़ी जानकारी कई फैंस को पता नहीं होगी।

Ad

Royal Rumble 2025 प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन यूनाइटेड स्टेट्स के इंडियानापोलिस, इंडियाना के स्थित ल्यूकस ऑयल स्टेडियम में देखने को मिलेगा। भारत में इस इवेंट के प्रसारण पर फैंस के मन में सवाल हैं। बता दें कि अभी के हिसाब से Netflix पर नहीं, बल्कि Sony Sports Network पर ही इस प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन किया जाने वाला है।

फैंस इसे Sony Ten 1 पर इंग्लिश और Sony Ten 3 पर हिंदी में देख सकते हैं। बता दें कि यह इवेंट भारत में 2 फरवरी 2024 को सुबह 4:30 बजे होगा। फैंस चाहे, तो इसे ऑनलाइन Sony Liv या फिर Jio TV पर भी देख सकते हैं। भारत में सुबह-सुबह ही फैंस को एक्शन का धमाका देखने को मिल जाएगा और कई बड़े सरप्राइज यहां हो सकते हैं।

Ad

WWE Royal Rumble 2025 के लिए किन-किन मैचों का ऐलान हो गया है?

WWE Royal Rumble 2025 इवेंट के लिए तीन मैच अभी कंफर्म माने जा सकते हैं। मेंस और विमेंस Royal Rumble मैच इस शो में जरूर देखने को मिलेंगे। इसके अलावा कोडी रोड्स का मुकाबला भी ऑफिशियल किया जा चुका है। बता दें कि उनका सामना केविन ओवेंस से होगा और यहां अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप दांव पर रहने वाली है।

केविन और कोडी के बीच कोई साधारण मैच नहीं होने वाला है। दोनों ही रेसलर्स एक लैडर मैच में आमने-सामने होंगे। ऐसे में यहां पर जबरदस्त तरीके से बवाल देखने को मिल सकता है। दोनों जीत दर्ज करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनके बीच Saturday Night's Main Event में हुआ टाइटल मैच तगड़ा था और अब Royal Rumble 2025 में होने वाले मैच से भी कुछ वैसी ही उम्मीद रहेगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications