Where are released Indian WWE Superstars now: WWE में कई रेसलर्स समय समय पर रिलीज कर दिए जाते हैं या फिर वह कंपनी छोड़ देते हैं। इसी कड़ी में कुछ समय पहले भारतीय रेसलर्स को भी रिलीज कर दिया गया था। अब वह सभी अपने जीवन में व्यस्त हैं और अलग अलग काम कर रहे हैं। इनके चाहने वाले कई हैं और इनके बारे जानना पसंद करते हैं। वैसे तो कई भारतीय रेसलर्स के बारे में फैंस को मालूम रहता है, जैसे कि द ग्रेट खली (The Great Khali), जबकि कई अपने जीवन से जुड़ी कोई बात बाहर नहीं आने देते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि WWE द्वारा रिलीज किए गए 3 बड़े भारतीय सुपरस्टार्स आज कहां हैं।#3 WWE द्वारा रिलीज किए जाने के बाद शैंकी का वीडियो एल्बम हुआ लॉन्च View this post on Instagram Instagram Postशैंकी 2020 में WWE के साथ साइन किए गए थे। वह इसके बाद कंपनी के साथ ट्रेन करने लगे थे। इन्होंने कंपनी के साथ अपना पहला और आखिरी मैच Superstar Spectacle 2021 और 2023 में लड़ा था। वह इसके बाद रिलीज कर दिए गए थे। रिलीज किए जाने के बाद भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से बातचीत जारी रखी। वह हाल में महेंद्र सिंह धोनी से मिले थे। शैंकी अब रैप सॉन्ग गाते हैं। उन्होंने हाल में ही एक सॉन्ग गाया है और अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। फैंस की तरफ से उन्हें बेहद प्यार प्राप्त हुआ है। यह देखना होगा कि वह आगे क्या करते हैं।#2 वीर महान WWE के बाद भक्ति से जुड़ी हुई चीजों में व्यस्त हैंवीर महान के सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर सभी जानते हैं कि वह भक्ति से जुड़ी हुई चीजों में खासा रूझान रखते हैं। WWE से रिलीज किए जाने के बाद उनके आगे के कामों को लेकर कोई जानकारी वीर द्वारा रिलीज नहीं की गई है। खुद पूर्व WWE सुपरस्टार ने किसी को यह नहीं बताया है कि वह और क्या करना चाहते हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट देखकर यह कहा जा सकता है कि वह अभी भक्ति से जुड़ी हुई चीजों में ही अपना समय देना चाहते हैं। यह देखना होगा कि द मिलियन डॉलर आर्म वाले वीर आगे कौन सा काम करते है और किस तरह से अपनी वीरता के परचम लहराते हैं।#1 सांगा WWE से रिलीज हो चुके हैं लेकिन उन्होंने अपने अगले काम की कोई जानकारी सामने नहीं दी है View this post on Instagram Instagram Postसांगा एक समय पर वीर महान के साथ मिलकर द इंडस शेर नाम की टैग टीम बनाते थे। इन दोनों को भी जिंदर महल के साथ ही रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद से सांगा लोगों से मिलते हैं, कई बड़े इवेंट्स में आमंत्रित भी किए जाते हैं लेकिन इससे ज्यादा वह कुछ ऐसा नहीं कर रहे हैं जिसके बारे में कोई जानकारी सामने आई हुई हो। सांगा हाल में अपने शो महाभारत के साथी कलाकारों से मिलते हुए दिखाई दिए थे। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा साझा किए गए पोस्ट के आधार पर यह बता पाना मुश्किल है कि वह क्या करने वाले हैं लेकिन फैंस उनके अगले काम को लेकर इंतजार कर रहे हैं।