WWE Extreme Rules में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस vs केन और डेनियल ब्रायन के बीच हुए टैग टीम चैंपियनशिप मैच को किसने जीता था?

WWE Extreme Rules में एक धमाकेदार मैच हुआ था
WWE Extreme Rules में एक धमाकेदार मैच हुआ था

WWE में द शील्ड (The Shield) को काफी ज्यादा सफलता मिली है। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी सारे दिग्गजों को पराजित किया हुआ है। द शील्ड ने कई यादगार मैच दिए हैं और इस दौरान उनका एक शानदार मुकाबला WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2013 में आया था। उन्होंने यहां टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती थी।

Ad

WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का केन और डेनियल ब्रायन के खिलाफ मैच शानदार था

Ad

WWE Extreme Rules 2013 पीपीवी के मध्य में टैग टीम टाइटल्स के लिए द शील्ड और टीम हैल नो के बीच टोर्नेडो टैग टीम मैच देखने को मिला। शुरुआत से ही उनके बीच जबरदस्त मूव्स का इस्तेमाल हुआ। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा था। हालांकि, बाद में केन और डेनियल ब्रायन ने भी शानदार वापसी की। दोनों ने मिलकर शील्ड पर हमला करने की कोशिश की लेकिन रोमन उन दोनों पर भारी पड़े और इसी समय रॉलिंस ने भी वापसी की।

मैच में एक समय आया जब रोमन ने टॉप रोप से ब्रायन पर पावरबॉम्ब लगाने की कोशिश की। हालांकि, ब्रायन बच गए और फिर केन ने एक साथ शील्ड के दोनों सदस्यों को रिंग के बाहर किया। इसके बाद ब्रायन रिंग में से उनपर कूद गए। उन्होंने इसके बाद रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस पर कुछ पंच और किक लगाई। केन और डेनियल ब्रायन ने सैथ पर टॉप रोप से मूव्स लगाए।

Ad

केन ने पिन करने की कोशिश की लेकिन रोमन ने काउंट को रोका। डेनियल ब्रायन ने रेंस पर यस लॉक लगाया लेकिन सैथ ने उन्हें रोकने की कोशिश की। उन्होंने पहले केन पर हमला किया और फिर ब्रायन के सबमिशन को रोका। हालांकि, केन ने रॉलिंस पर चोकस्लैम लगा दिया लेकिन रेंस ने बिग रेड मशीन को स्पीयर से धराशाई किया।

रोमन अकेले दम पर केन और ब्रायन से लड़ाई कर रहे थे। केन ने इस बार रेंस पर चोकस्लैम लगाने की कोशिश की लेकिन सैथ ने आकर WWE दिग्गज को रोका। रोमन रेंस ने स्पीयर लगाया लेकिन डेनियल ब्रायन ने काउंट को रोका। ब्रायन ने यस किक लगाई और रोमन ने उनपर अपना मूव लगाने की तैयारी की।

youtube-cover

सैथ ने रोप के करीब किक से उनपर हमला किया। रोमन रेंस ने ब्रायन को कंधों पर उठा लिया और सैथ ने टोप रोप से उनके चेहरे पर हमला किया। रोमन रेंस ने इसके बाद डेनियल ब्रायन को पिन किया और सैथ ने केन को रिंग में आने से रोका। इसके साथ ही सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस नए WWE टैग टीम चैंपियंस बन गए।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications