3 कारण जो बताते हैं कि डीन एम्ब्रोज़ के जाने के बाद रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को विलन बन जाना चाहिए 

THE SHIELD

#2. फिन बैलर जैसे रैसलर्स को मिलेगा फायदा

Ad
FINN BALOR

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस रॉ के टॉप फेस सुपरस्टार्स हैं। उनके आगे दूसरे फेस रेसलर्स की चमक धूमिल पड़ जाती है। रोमन रेंस के WWE छोड़ने के बाद कंपनी ने किसी और रैसलर की जगह सैथ रॉलिंस को ही ब्रॉक लेसनर के खिलाफ मैच के लिए चुना। कुल मिलाकर बात ये है की रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के कारण WWE में और दूसरे फेस रेसलर्स को उतने मौके नहीं मिले, जितना वो डिजर्व करते थे। उदाहरण के लिए फिन बैलर काफी शानदार रैसलर हैं, किसी भी मैच में वो अपनी पूरी जान झोक देते हैं। अगर उनके मौका मिलता है, तो वो WWE के टॉप फेस बन सकते हैं। अगर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस डीन एम्ब्रोज़ के जाने के बाद विलन बनते है, तो ये उनके और फिन बैलर जैसे दूसरे रेसलर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

Ad

#1.इससे अथॉरिटी मजबूत होगी

THE AUTHORITY

अथॉरिटी WWE में काफी समय से विलन की भूमिका निभा रही है। यहाँ तक की शेन मैकमैहन जो की पहले फेस थे, वो भी अब हील में तब्दील हो गए हैं। इतना सब कुछ होने के बाद भी अथॉरिटी को एक टॉप हील सुपरस्टार की जरुरत है, जो की उनकी टीम में शामिल हो। जैसा की हमने उस समय देखा था, जब सैथ रॉलिंस अपने शील्ड ब्रदर्स पर हमला करके अथॉरिटी में शामिल हो गए थे। अगर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस हील बनकर अथॉरिटी में शामिल होते हैं, तो इससे स्टोरीलाइन काफी मजेदार हो जाएगी।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications