Possible Entrants 2025 Womens Royal Rumble Match: WWE का रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) प्रीमियम लाइव इवेंट अब सिर्फ कुछ दिनों दूर है। इस शो के लिए फैंस उत्साहित नज़र आ रहे हैं। 1 फरवरी 2025 (भारत में 2) को होने वाले इस इवेंट के लिए 4 मैच बुक किए आ चुके हैं। इसमें मेंस और विमेंस Royal Rumble मैचों पर फैंस की नज़र है। इन मैचों का आयोजन सालों से किया जा रहा है। मेंस रंबल मुकाबले में कई सारे बड़े सरप्राइज मिलने की उम्मीद है।उसी तरह से विमेंस Royal Rumble मैच में भी बवाल हो सकता है। अब तक कुल 10 स्टार्स ने एंट्री अनाउंस कर दी है। अन्य सभी स्पॉट्स पर Raw, SmackDown और NXT के स्टार्स आ सकते हैं। इसके साथ ही शो में बड़े रिटर्न, डेब्यू और सरप्राइज अपीयरेंस भी हो सकती है। आइए जानते हैं 2025 के विमेंस Royal Rumble मैच में एंट्री करने वाली संभावित 30 WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट पर।2025 के विमेंस Royal Rumble मैच में एंट्री करने वाली 30 संभावित WWE सुपरस्टार्स View this post on Instagram Instagram Postऐलान हो गया: नाया जैक्स, बेली, बियांका ब्लेयर, नेओमी, लिव मॉर्गन, राकेल रॉड्रिगेज़, इयो स्काई, लायरा वैल्किरिया, आईवी नाइल, शार्लेट फ्लेयरसंभावित नामRaw: नटालिया, निकी क्रॉस, शेना बैज़लर, ज़ोई स्टार्कSmackDown: कैंडिस लेरे, ब्लेयर डेवनपोर्ट, चेल्सी ग्रीन, मीचीन, पाइपर निवेनNXT: जूलिया, स्टैफनी वकेर, रॉक्सेन परेज़, लैश लैजेंडरिटर्न्स (सरप्राइज एंट्रेंट): बैकी लिंच, एलेक्सा ब्लिस, जेड कार्गिल, ट्रिश स्ट्रैटस, मिशेल मैक्कूल, जॉर्डिन ग्रेस, निकी बैला View this post on Instagram Instagram PostWWE ने बड़े-बड़े नाम पहले ही अनाउंस कर दिए हैं। इस मैच में NXT की स्टार्स को लाकर WWE यह दिखा सकता है कि विमेंस डिवीजन का भविष्य कितना अच्छा है। इसके अलावा बैकी लिंच और एलेक्सा ब्लिस जैसी स्टार्स वापस आ सकती हैं, जो लंबे समय से एक्शन से दूर हैं। हर साल दिग्गजों की भी अपीयरेंस देखने को मिलती है और यह चीज 2025 के Royal Rumble मैच में भी हो सकती है। मौजूदा समय में निकी बैला के आने के चांस बहुत ज्यादा लग रहे हैं।(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। WWE शायद इस मुकाबले में कुछ अलग कर सकता है।)