WWE के मौजूदा चैंपियन का WrestleMania से पहले कॉन्ट्रैक्ट को लेकर खुलासा, फैंस को सुनाई खुशखबरी, कंपनी से की थी बड़ी मांग

WWE, Gunther, WrestleMania 41,  World Heavyweight Championship
चैंपियनशिप बेल्ट को चूमते हुए गुंथर (Photo: WWE.com)

Gunther Signed New WWE Deal: WWE WrestleMania 41 में गुंथर का (Gunther) बड़ा मैच होगा। वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। मुकाबला बहुत ही जबरदस्त होने की उम्मीद जताई जा रही है। दोनों की राइवलरी शानदार चल रही है। खैर मेगा इवेंट से पहले द रिंग जनरल ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी सुनाई है। उन्होंने कंपनी के साथ नई डील साइन करने को लेकर जानकारी दी।

Ad

जे उसो ने इस साल रॉयल रंबल मैच जीता। इसके बाद उन्होंने WWE WrestleMania 41 में अपने प्रतिद्वंंदी के रूप में गुंथर को चुना। गुंथर और जे के बीच पहले भी मुकाबला हो चुका है। हालांकि, वहां पर जे को सफलता नहीं मिली। इस बार ऐसा लग रहा है कि जे अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड टाइटल हासिल कर लेंगे। WWE यूनिवर्स का पूरा समर्थन मौजूदा समय में उसो के पास है। उन्हें बहुत प्यार फैंस द्वारा दिया जा रहा है।

The Ariel Helwani शो में इस बार गेस्ट बनकर गुंथर आए। वहां पर उन्होंने खुलासा किया कि पिछले साल कंपनी के साथ नई डील साइन करने से पहले उन्होंने कंपनी से टूर बस के लिए कहा था। गुंथर ने बताया कि WWE द्वारा उनकी मांग पूरी की गई। चैंपियन के अनुसार,

मैंने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और मुझे टूर बस भी दी गई। मैंने इसके लिए कहा था। जो आप नहीं मांगते हैं वो चीज आपको नहीं मिलती है।
Ad

WWE Raw में गुंंथर ने किया था जिमी उसो का बुरा हाल

पिछले हफ्ते Raw में गुंथर का जिमी उसो के साथ मैच हुआ था। गुंथर ने जीत हासिल की। हालांकि, इसके बाद जो हुआ उसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। द रिंग जनरल ने जिमी को खून से लथपथ कर दिया। जे उसो को उन्होंने रोप पर हथकड़ी से बांध दिया था। इस हफ्ते रेड ब्रांड में जे उसो ने बताया कि जिमी हॉस्पिटल में हैं और उन्हें 15 टांके लगे हैं। जे ने कहा कि अब वो WrestleMania 41 में गुंथर को हराकर अपने भाई का बदला लेंगे। एक खराब बात ये रही कि उन्होंने चैंपियन पर हमला नहीं किया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications