ब्रॉक लैसनर के सबसे बड़े दुश्मन ने WrestleMania 36 में रोमन रेंस और द फीन्ड की जीत पर मुहर लगाई

रेसलमेनिया 36 में ब्रॉक लैसनर का मैच मैकइंटायर के साथ होने वाला है। मैकइंटायर इस बार नए WWE चैंपियन बन सकते हैं। फैैंस को इसकी पूरी उम्मीदें हैं। मैकइंटायर भी इस मैच के लिए तैयार है। वो लगातार इंटरव्यू में अपने प्लान का जिक्र कर रहे हैं। इस बार रेसलमेनिया दो दिन की होगी। चार और पांच अप्रैैल को इसका आयोजन होगा। टॉकस्पोर्ट्स में हाल ही में मैकइंटायर ने अपना इंटरव्यू दिया। सभी मैचों के बारे में उन्होंने यहां पर अपने विचार रखे।

ये भी पढ़ें: 4 चीजें जो रेसलमेनिया में इससे पहले कभी नहीं हुई

मैकइंटायर ने कहा कि ब्रे वायट और रोमन रेंस दोनों अपने मैच आसानी से जीत जाएंगे। मैकइंटायर ने कहा,

मेरे हिसाब से फीन्ड आराम से जॉन सीना के खिलाफ जीत जाएंगे और रोमन रेंस भी गोल्डबर्ग के ऊपर जीत हासिल कर लेंगे।

रेसलमेनिया में द फीन्ड का मुकाबला जॉन सीना के साथ होने वाला है। सुपर शोडाउन के बाद हुए स्मैकडाउऩ में द फीन्ड ने जॉन सीना को रेसलमेनिया के लिए चैलेंज किया था, जिसे सीना ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद कई बार ये दोनों सुपरस्टार स्मैकडाउन में एक दूसरे का आमना सामना कर चुके हैं। ये एक बड़ा मैच रेसलमेनिया के मंंच में होगा। इसके अलावा रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच भी ड्रीम मैच होने वाला है। इन दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। सुपर शोडाउन में गोल्डबर्ग ने द फीन्ड को हराकर सबी को चौंका दिया था। गोल्डबर्ग इस समय यूनिवर्सल चैंपियन है। इसके बाद रोमन रेंस ने स्मैकडाउन में गोल्डबर्ग को चैलेंज किया था। इनके बीच कॉन्ट्रैक्ट भी इस मैच को लेकर साइन हो चुका है। फैंस अब इस ड्रीम मैच का इंतजार कर रहे हैं। बिना फैंस के इस बार रेसलमेनिया का आयोजन हो रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links