रेसलमेनिया 36 में इस बार सभी को ब्रॉक लैसनर और मैकइंटायर के मैच का इंतजार था। क्योंकि रॉयल रंबल में मैकइंटायर ने लैसनर को एलिनिमेट किया था और यहीं से इन दोनों की कहानी शुरू हुई थी। दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच बुक पहले ही कर दिया गया था। रेसलमेनिया के दूसरे दिन दोनों के बीच मुकाबला हुआ। ये मैच काफी शानदार हुआ। ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 36 के बाद 5 सुपरस्टार्स सैथ रॉलिंस के साथ जुड़कर अपने करियर को बचा सकते हैं दोनों रिंग में एक दूसरे से काफी गुस्से में नजर आए। लैसनर ने शुरू में ही मैकइंटायर के ऊपर हमला कर दिया। लेकिन तुरंत ही मैकइंटायर ने क्लोमोर किक मारकर लैसनर को कवर किया। लैसनर ने फिर मैकइंटायर को तीन सुपलैक्स दे दिए। और एक एफ-5 देकर कवर किया लेकिन मैकइंटायर ने किकआउट कर लिया। लैसनर ने फिर एफ-5 दिया और फिर मैकइंटायर ने किकआउट कर लिया। मैकइंटायर को फिर एफ-5 दिया लेकिन फिर उन्होंने किकआउट कर लिया। इसके बाद मैकइंटायर ने लगातार तीन क्लोमोर किक मार दी। और फिर कवर कर ये मैच जीत लिया। मैकइंटायर नए WWE चैंपियन बन गए है। What a CLAYMORE KICK to start things off for @DMcIntyreWWE!#WrestleMania pic.twitter.com/h3yooTAvCH— WWE (@WWE) April 6, 2020He's ready.@DMcIntyreWWE #WrestleMania pic.twitter.com/G0iLV7xh0X— WWE (@WWE) April 6, 2020#TheBeast has been dethroned.@DMcIntyreWWE is your NEW #WWEChampion! #WrestleMania pic.twitter.com/ruWyhlBNer— WWE (@WWE) April 6, 2020मैकइंटायर का सपना पूरा हो गया है। इस पूरे मैच में मैकइंटायर ने लैसनर को चार क्लेमोर किक मारी। लैसनर ने भी कई बार उन्हें एफ 5 दिया। मैकइंटायर ने हर बार अपने आप को बचा लिया। इस मैच के खत्म होने की जो उम्मीद थी कुछ हुआ भी वैसे ही। फैंस ने सोचा था कि मैकइंटायर इस बार नए WWE चैंंपियन बन जाएंगे। मैकइंटायर पहली बार WWE चैंपियन बने हैं। रिंग में वो काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनकी मेहनत का उन्हे ईनाम मिला है। ये मैच काफी बढ़िया रहा। फैंस ने इसे पसंद किया।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं