एक समय पर लाना रेसलिंग छोड़कर रूसेव के साथ रिंग कॉर्नर से देती थी। लेकिन अब समय बदल गया है। रूसेव को धोखा देकर अब वो बॉबी लैश्ले का साथ निभा रही हैं।रेसलमेनिया 36 में बॉबी लैश्ले का मुकाबला एलिस्टर ब्लैक के साथ था। बॉबी लैश्ले के साथ लाना भी आई थीं। लेकिन सभी की नजरें उऩके ऊपर ही थी क्योंकि वो नए लुक के साथ आई थीं। न्यू हेयर कलर के साथ उन्होंने अपने लुक में बदलाव किया है। पहली बार वो इस लुक में नजर आईं।ये भी पढ़ें: ऐज और रैंडी ऑर्टन के बीच हुए खतरनाक मैच के बाद आया प्रतिक्रियाओं का सैलाबHer Bobby. 🤗@LanaWWE #WrestleMania pic.twitter.com/LVFPmuETRH— WWE WrestleMania (@WrestleMania) April 5, 2020न्यू हेयर कलर के साथ लाना विमेंस डिवीजन की पॉवर तो रेसलमेनिया में बढ़ा ही रही थी और तब ज्यादा नजरें उनके ऊपर गई जब लैश्ले हार गए। क्योंकि लैश्ले की हार की जिम्मेदार लाना ही थीं। दरअसल मैच के दौरान जब एलिस्टर ब्लैक ने रिंग के बाहर लैश्ले के ऊपर जबरदस्त मूव लगाया तो लैश्ले ने पलटवार कर दिया था। लाना ने थोड़ा ध्यान भटकाकर लैश्ले से स्पीयर देने के लिए कहा। इसका फायदा ब्लैक ने उठाया और मैच जीत लिया।The STRIKES of @WWEAleister collide with the POWER of @fightbobby at #WrestleMania! pic.twitter.com/t7UAfWqH5T— WWE (@WWE) April 5, 2020कुछ महीने पहले लाना, लैश्ले और रूसेव की स्टोरीलाइन चली थी। जिसमें रूसेव को धोखा देकर लैश्ले के साथ लाना चलीं गई थी। इस स्टोरीलाइन में अंत में लिव मॉर्गन भी आ गई थीं। हालांकि ये स्टोरीलाइन ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया और फ्लॉप हो गई। इसके बाद रूसेव नजर नहीं आए। रेसलमेनिया के मैच कार्ड में भी उनका नाम नहीं था। रूसेव को इस समय पुश की सख्त जरूरत है। फैंस उन्हें चीयर करते हैं लेकिन पुश नहीं मिल पाता है। कुछ ऐसा ही हाल लैश्ले का भी है। जब से उन्होंने वापसी की है वो किसी अच्छी स्टोरीलाइन में नजर नहीं आए हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं