WWE में Roman Reigns को किस अंदाज में करनी चाहिए वापसी? रेसलिंग दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की वापसी पर दिग्गज की बड़ी बात (Photos: WWE.com)
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की वापसी पर दिग्गज की बड़ी बात (Photos: WWE.com)

Wrestling Veteran on Roman Reigns Return Character: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को रेसलमेनिया (WrestleMania XL) के बाद से किसी ने नहीं देखा है। वह उस समय ना सिर्फ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन थे, बल्कि द ब्लडलाइन (The Bloodline) के लीडर भी थे। उनके जाने के बाद से चीजें एकदम बदल गई हैं और फैंस उन्हें वापस आते हुए देखना चाहते हैं।

Ad

रोमन रेंस की जगह अब सोलो सिकोआ ने ले ली है। उन्होंने WrestleMania XL के बाद वाले SmackDown में जिमी उसो को टामा टोंगा के हाथों हमला कराकर इस ग्रुप से बाहर कर दिया। वहीं उन्होंने कई अन्य लोगों को भी इसका हिस्सा बना लिया है और वह पूरी तरह से सबपर हमला कर रहे हैं। पॉल हेमन ने उनसे थोड़े समय पहले पहले कहा था कि रोमन रेंस जब वापस आएंगे, तो उन्हें यह पसंद नहीं आएगा।

सोलो ने इसके जवाब में बताया था कि रोमन अब वापस नहीं आने वाले हैं। फैंस लगातार ही पूर्व हेड ऑफ द टेबल को वापस देखना चाहते हैं। रेसलिंग दिग्गज जिम कार्नेट ने हाल में अपने पॉडकास्ट The Jim Cornette Experience में इसको लेकर बात करते हुए यह बयान दिया कि रोमन रेंस को एक बेबीफेस के तौर पर वापसी करनी चाहिए। उन्होंने कहा,

"वह (फैंस) चाहते थे कि रोमन रेंस के (चैंपियनशिप) रन का अंत हो और वह हो गया। अब अन्य लोगों ने उनकी जगह ले ली है जिनको देखकर फैंस नाराज हो रहे हैं और वह चाहते हैं कि रोमन वापस आएं और इसको ठीक करें। उन्हें वापस आना चाहिए और एक अच्छे प्रयास में इसको ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके एक साल के बाद वह फिल्में बना रहे होंगे, या कुछ भी कर रहे होंगे। अगर उन्हें यह करना है तो रोमन को एक बेबीफेस के रूप में वापस आना चाहिए।"
youtube-cover
Ad

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के वाइजमैन पॉल हेमन पर SmackDown में हुआ था हमला

पॉल हेमन, रोमन रेंस के वाइजमैन हैं। वह रोमन के जाने के बाद WWE SmackDown में द ब्लडलाइन के नए लीडर सोलो सिकोआ के साथ काम कर रहे थे। SmackDown के हालिया एपिसोड में द ब्लडलाइन एक्नॉलेजमेंट सेरेमनी थी, जहां सोलो सिकोआ के साथी टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू ने पूर्व WWE NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन को एक्नॉलेज किया।

सोलो ने जब ऐसा ही पॉल हेमन से करने को कहा तो उन्होंने इंकार कर दिया। इसके कारण सोलो सिकोआ ने उन्हें समोअन स्पाइक दे दिया और फिर जेकब फाटू ने उनपर टॉप रोप से स्प्लैश लगाया। इतने से भी बात नहीं बनी तो सोलो के अलावा बाकी तीनों ने मिलकर पॉल को अनाउंसर्स डेस्क पर ट्रिपल पावरबॉम्ब दे दिया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications