WWE Crown Jewel का आयोजन 21 अक्टूबर को सऊदी अरब में होने जा रहा है। बता दें, CrownJewel के बाद ड्राफ्ट प्रभावी हो जाएगा। इसके बाद ड्राफ्ट में ब्रांड बदलने वाले सुपरस्टार्स आधिकारिक रूप से नए ब्रांड का हिस्सा बन जाएंगे। बता दें, इस साल ड्राफ्ट का आयोजन 1 अक्टूबर और 4 अक्टूबर को क्रमश: SmackDown और Raw के एपिसोड में कराया गया था। इस साल हुए ड्राफ्ट के दौरान ना केवल कई Raw और SmackDown सुपरस्टार्स को ब्रांड बदलने पड़े थे बल्कि कई NXT सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर का हिस्सा बनाया गया था।यह देखना रोचक होगा कि इस साल हुए ड्राफ्ट का WWE के दोनों ब्रांड्स Raw और SmackDown को कितना फायदा होने वाला है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस साल हुए ड्राफ्ट की वजह से Raw का रोस्टर मजबूत हुआ है और इस वजह से आने वाले समय में Raw के बेहतर शोज देखने को मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम WWE के 2 ऐसे सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिनका Crown Jewel के बाद डेब्यू हो सकता है और 2 जिनकी वापसी हो सकती है।1- WWE सुपरस्टार जाया ली का मेन रोस्टर डेब्यू हो सकता है View this post on Instagram A post shared by Xia li WWE 噬罪 (@xialiwwe)NXT सुपरस्टार जाया ली को हाल ही में हुए ड्राफ्ट में SmackDown का हिस्सा बनाया गया था। हालांकि, ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट किये जाने के बावजूद भी जाया का अभी मेन रोस्टर डेब्यू होना बाकी है। ऐसा लग रहा है कि Crown Jewel के बाद जाया ली आखिरकार SmackDown में डेब्यू कर सकती हैं। View this post on Instagram A post shared by Xia li WWE 噬罪 (@xialiwwe)बता दें, जाया ली ऐसी पहली चाइनीज़ फीमेल रेसलर हैं जिन्हें WWE मेन रोस्टर का हिस्सा बनाया गया है और जाया ली के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह देखना रोचक होगा कि जाया ली के SmackDown में डेब्यू के बाद उन्हें किस तरह की बुकिंग मिलती है। ब्लू ब्रांड में साशा बैंक्स, शार्लेट फ्लेयर जैसी कई विमेंस सुपरस्टार्स मौजूद हैं जिनके खिलाफ मैच लड़कर जाया ली को काफी फायदा हो सकता है।