3 तरीके जिनसे Roman Reigns WWE में Solo Sikoa को सबक सिखा सकते हैं  

WWE में ब्लडलाइन दो हिस्सों में टूट सकता है
WWE में ब्लडलाइन दो हिस्सों में टूट सकता है

Roman Reigns: WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में नया ट्विस्ट देखने को मिला। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) की अनुपस्थिति में टामा टोंगा को इंट्रोड्यूस कराया। इसके बाद सोलो ने टामा के साथ मिलकर जिमी उसो पर अटैक भी कर दिया।

Ad

यही नहीं, सिकोआ ने पॉल हेमन को रोमन को कॉल लगाने भी नहीं दिया था। यह चीज़ इस बात का संकेत हो सकती है कि एंफोर्सर ब्लडलाइन को टेकओवर करना चाहते हैं। यही कारण है कि ट्राइबल चीफ वापसी के बाद अपने भाई को सबक सिखाना चाहेंगे। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े तरीकों का जिक्र करने वाले हैं जिनसे रोमन रेंस WWE में सोलो सिकोआ को सबक सिखा सकते हैं।

3- रोमन रेंस WWE में जिमी उसो के साथ मिलकर सोलो सिकोआ & टामा टोंगा पर हमला कर सकते हैं

Ad

यह बात तो पक्की है कि रोमन रेंस को जिमी उसो पर हुआ हमला पसंद नहीं आया होगा। ऐसा लग रहा है कि सोलो ने रोमन से पूछे बिना ही टामा टोंगा को ब्लडलाइन में शामिल किया है। देखा जाए तो रोमन ट्राइबल चीफ होने के नाते ब्लडलाइन से जुड़े सभी फैसले लेते हैं।

रेंस अतीत में कुछ ब्लडलाइन मेंबर्स के मनमानी करने की वजह से उन्हें सजा देते हुए दिखाई दिए थे। वो सोलो सिकोआ को भी उनकी अनुपस्थिति में बड़ा कदम उठाने के लिए सजा दे सकते हैं। इस वजह से संभव है कि हेड ऑफ द टेबल टीवी पर वापसी के बाद जिमी उसो के साथ मिलकर सोलो & टामा टोंगा पर अटैक करते हुए उन्हें सबक सिखा सकते हैं।

2- रोमन रेंस WWE में सोलो सिकोआ को अपना उत्तराधिकारी मानने से इंकार करके अपने ब्लडलाइन से बाहर कर सकते हैं

Ad

सोलो सिकोआ ने WWE मेन रोस्टर में डेब्यू के बाद खुद को डोमिनेंट स्टार के रूप में स्थापित किया था। रोमन रेंस ने सोलो के ब्लडलाइन मेंबर के रूप में बेहतरीन काम को देखते हुए उन्हें पिछले साल अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हुए फ्यूचर ट्राइबल चीफ बताया था। इसके बावजूद सिकोआ ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में रोमन के खिलाफ जाने की कोशिश की।

इस वजह से रेंस पिछले साल एंफोर्सर को लेकर किए गए अपने फैसले पर विचार कर सकते हैं। यही नहीं, ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ को सबक सिखाने के लिए उन्हें अपना उत्तराधिकारी मानने से इंकार करके अपने ब्लडलाइन से बाहर करने का ऐलान कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो सोलो WWE में खुद का ब्लडलाइन फैक्शन तैयार करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

1- रोमन रेंस WWE में सोलो सिकोआ को हराकर उन्हें अपनी जगह दिखा सकते हैं

Ad

सोलो सिकोआ पिछले हफ्ते SmackDown में ट्राइबल चीफ की तरह व्यवहार कर रहे थे और कईयों का मानना है कि वो रोमन रेंस की जगह लेने की कोशिश कर रहे हैं। इस वजह से यह कहना गलत नहीं होगा कि सोलो ने WWE में रोमन के खिलाफ होने की शुरूआत कर दी है। उनकी आने वाले समय में रेंस के साथ दुश्मनी काफी बढ़ सकती है।

इस वजह से इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच भी बुक किया जा सकता है। देखा जाए तो रोमन रेंस दिग्गज परफॉर्मर हैं और वो अपने करियर के दौरान कई बड़े सुपरस्टार्स को हरा चुके हैं। वहीं, सोलो सिकोआ का WWE में हालिया रिकॉर्ड कुछ खास अच्छा नहीं है। यही कारण है कि अगर इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच होता है तो रोमन इस मुकाबले में सोलो को हरा सकते हैं। रेंस इस जीत के जरिए बता सकते हैं कि एंफोर्सर को ब्लडलाइन में उनकी जगह लेने से पहले उनके लेवल पर पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications