WWE का सबसे बड़ा शो रेसलमेनिया (WrestleMania) अब बस कुछ दिन ही दूर है। ऐसे में इस बात की संभावना बेहद कम है कि रेसलिंग जगत में कोई बड़ा बदलाव होगा लेकिन इसके बीच भी रेसलिंग एवं WWE में खबरों एवं अफवाहों का दौर जारी है। ऐसे कई लोग हैं जो WrestleMania को लेकर कयास लगा रहे हैं और कुछ रेसलर्स के किरदार को लेकर अपनी राय बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें: WrestleMania में अंडरटेकर के करियर vs स्ट्रीक मैच से जुड़ी तमाम जानकारी, पढ़िए कैसे हुआ था यह ऐतिहासिक मुकाबला
अब चूँकि WrestleMania के स्टेज का वीडियो भी आ गया है तो उत्सुकता एवं उससे जुड़ी खबरों के बारे में बात होना एक आम घटना है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में जो इस हफ्ते अफवाहों में रहीं और जिनके सच होने एवं ना होने से कहानियों एवं रेसलर्स के किरदारों पर खासा असर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: 4 कारणों से WWE WrestleMania 37 काफी यादगार और ऐतिहासिक होने वाला है
#5 WWE से जुड़ी अफवाह जो सच साबित होनी चाहिए:हर्ट बिजनस के मेंबर स्प्लिट से नाखुश हैं
![हर्ट बिजनस के मेंबर स्प्लिट से नाखुश हैं](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/40d31-16173856745215-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/40d31-16173856745215-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/40d31-16173856745215-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/40d31-16173856745215-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/40d31-16173856745215-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/40d31-16173856745215-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/40d31-16173856745215-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/40d31-16173856745215-800.jpg 1920w)
बीते हफ्ते के Raw सेगमेंट में जब हर्ट बिजनस को तोड़ा गया तो सिर्फ रेसलर्स एवं फैंस ही नहीं बल्कि पूर्व रेसलर्स भी बेहद नाखुश नजर आए। बतिस्ता इस मूव को समझ नहीं पा रहे थे और वो बेहद नाराज दिखाई दिए। वहीं ऐसी खबरें हैं कि विंस मैकमैहन इस मूव को करना चाहते थे।
ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़कर पछतावा हुआ और 2 जो बहुत खुश हैं
उनका मकसद बॉबी लैश्ले को हील के तौर पर और हीट दिलाने का था लेकिन इसमें उन्हें फायदा होता हुआ नहीं दिखा। फैंस, रेसलर्स और बैकस्टेज सभी जब किसी सोच के खिलाफ हों तो ये जरूरी है कि विंस उस बारे में भी सोचें क्योंकि बिजनस सिर्फ फैंस के कारण ही चलता है और वो एवं रेसलर्स अगर नाराज हो गए तो मुश्किल बढ़ जाएगी।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
#4 अफवाह जो गलत साबित होनी चाहिए: WWE WrestleMania के पहले दिन एक सरप्राइज मेन इवेंट प्लान कर रही है
![एक सरप्राइज मेन इवेंट प्लान कर रही है](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/2d647-16174967720137-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/2d647-16174967720137-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/2d647-16174967720137-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/2d647-16174967720137-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/2d647-16174967720137-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/2d647-16174967720137-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/2d647-16174967720137-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/2d647-16174967720137-800.jpg 1920w)
इस अफवाह को अगर देखा जाए तो ये समझना होगा कि WWE चैंपियनशिप से जुड़ा मैच किसी भी अन्य चैंपियनशिप के लिए होने वाले मैच से बड़ा और बेहतर होगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि साशा बैंक्स अपने SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच को पहले दिन के मेन इवेंट का हिस्सा बनाना चाहती हैं।
यहाँ ये स्पष्ट करना जरूरी है कि महिला रेसलर्स का मेन इवेंट में होना बेहद अच्छा है पर WWE चैंपियनशिप वाला मैच मेन इवेंट में होने की खबर पर फैंस ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ऐसे में कोई भी ऐसा कदम उठाना जिससे बिजनस को नुकसान हो सही नहीं होगा और वो भी तब जब फैंस एक साल के बाद एरिना में नजर आनेवाले हैं।
#3 अफवाह जो सच साबित होनी चाहिए: विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को लेकर बदले प्लान्स
![विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को लेकर बदले प्लान्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/8bb79-16175118388758-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/8bb79-16175118388758-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/8bb79-16175118388758-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/8bb79-16175118388758-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/8bb79-16175118388758-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/8bb79-16175118388758-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/8bb79-16175118388758-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/8bb79-16175118388758-800.jpg 1920w)
विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को बीते कुछ समय में टीवी पर काफी समय मिला है जिसकी वजह से ऐसे कयास हैं कि टैग टीम चैंपियनशिप से जुड़े मैच WrestleMania में दोनों दिन हो सकते हैं। अबतक जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक दोनों ब्रैंड्स पर मौजूद हर विमेंस टैग टीम या संभावित टैग टीम इसका हिस्सा होगी।
ऐसी खबरें हैं कि WrestleMania में पहले दिन विमेंस टैग टीम टाइटल के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच होगा जबकि अगले दिन टाइटल डिफेंड किए जाएंगे। ये एक अच्छा कदम है खासकर इसलिए क्योंकि विमेंस डिवीजन को अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा जो बेहद जरूरी है।
#2 अफवाह जो गलत साबित होनी चाहिए: WWE WrestleMania 37 में एक बड़ा मैच कैंसल कर रही है
![एक बड़ा मैच कैंसल कर रही है](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/e3b46-16174342412280-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/e3b46-16174342412280-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/e3b46-16174342412280-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/e3b46-16174342412280-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/e3b46-16174342412280-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/e3b46-16174342412280-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/e3b46-16174342412280-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/e3b46-16174342412280-800.jpg 1920w)
WWE ने इस बात की घोषणा कर दी है कि WrestleMania से पहले होने वाले SmackDown में आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल होगा जबकि उसी दिन SmackDown टैग टीम टाइटल्स के लिए एक फेटल फोर वे मैच भी आयोजित किया जाएगा। ये एक अच्छा तरीका लग सकता है खासकर इसलिए क्योंकि इस साल WrestleMania अपने नॉर्मल समय से कम वक्त के लिए होगा।
अगर इस बात को हटा दें तो कुछ रेसलर्स को पूरे साल कोई मौका नहीं मिलता है। उनके पास आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल में खुद को बड़े स्टेज पर दिखाने का मौका मिलता है जो अब होता नहीं दिख रहा है। ये एक गलत निर्णय लग रहा है पर क्या इसके पीछे कम समय कारण हो सकता है।
#1 अफवाह जो सच साबित होनी चाहिए: डेनियल ब्रायन अन्य WWE टैलेंट को मौके प्रदान कर रहे हैं
![टैलेंट को मौके प्रदान कर रहे हैं](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/8fe60-16089552610685-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/8fe60-16089552610685-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/8fe60-16089552610685-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/8fe60-16089552610685-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/8fe60-16089552610685-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/8fe60-16089552610685-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/8fe60-16089552610685-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/8fe60-16089552610685-800.jpg 1920w)
डेनियल ब्रायन ने ये बात पहले भी कही है कि वो एक पार्ट टाइम रेसलर बनना चाहते हैं और आनेवाले समय में वो ऐसा कर सकते हैं। इस बीच ये खबरें भी बाहर आई हैं कि डेनियल ब्रायन ने अन्य रेसलर्स को आगे बढ़ने के मौके दिए हैं। इसकी वजह से उनकी काफी तारीफ हुई है जो एक अच्छी बात है।
ऐसा कहा जाता है कि सिजेरो को मिलने वाली पुश उसका परिणाम है। उन्हें अपोलो क्रूज की पुश के लिए भी जिम्मेदार माना जाता है पर वो इस बात पर बेहद विनम्रता से आभार प्रकट करते हैं। इसमें दोराय नहीं कि डेनियल ब्रायन किसी भी रेसलर के लिए एक अच्छे विरोधी हो सकते हैं लेकिन किसी को पुश दिलवाना उनके अद्भुत चरित्र के बारे में बताता है।