WWE में कई सारी चैंपियनशिप्स मौजूद हैं। दो वर्ल्ड टाइटल्स के अलावा मेंस सुपरस्टार्स के पास यूनाइटेड स्टेट्स और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी है। इस समय रॉ (Raw) ब्रांड पर यूएस टाइटल है जबकि स्मैकडाउन (SmackDown) में आईसी चैंपियनशिप मौजूद हैं। डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) ने कुछ समय पहले ही शेमस (Sheamus) को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल पर कब्जा किया था। WWE उन्हें इस समय जबरदस्त तरीके से पुश दे रहा है। ऐसे में शायद ही वो इस टाइटल को जल्दी हारेंगे। View this post on Instagram A post shared by Damian Priest (@archerofinfamy)उन्हें एक अच्छा चैंपियनशिप रन मिल सकता है। हालांकि, आने वाले समय में कोई सुपरस्टार उन्हें हराकर यूएस चैंपियन जरूर बन सकता है। WWE के पास अगला चैंपियन चुनने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। Raw में इस समय कई सारे स्टार्स हैं जो यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीतना डिजर्व करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 रेसलर्स के बारे में बात करने वाले हैं जो अगले यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर View this post on Instagram A post shared by Drew McIntyre (@dmcintyrewwe)ड्रू मैकइंटायर ने टॉप बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में काफी प्रभावित किया है। वो दो बार WWE चैंपियन बन चुके हैं और उन्होंने कई सारे दिग्गजों को पराजित किया है। देखा जाए तो वो काफी समय से WWE चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में थे और अब कुछ महीनों से वो मिड-कार्ड डिवीजन में नजर आ रहे हैं। इस समय वो यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को निशाना बना सकते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले चैंपियनशिप मैच लड़ा था। हालांकि, इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।इसके बाद यूएस टाइटल के लिए नंबर 1 कंटेंडर मैच देखने को मिला था। इस मुकाबले में शेमस ने उन्हें पराजित कर दिया था। उनके पास दो बार टाइटल जीतने का मौका था। हालांकि, दोनों ही मौकों पर वो सफल नहीं हुए। डेमियन प्रीस्ट और शेमस के बीच अभी दुश्मनी चल रही है। इस स्टोरीलाइन के समापन के बाद ड्रू मैकइंटायर अगले दावेदार बन सकते हैं। इस दौरान वो चैंपियनशिप जीतकर सभी को प्रभावित कर सकते हैं। इससे चैंपियनशिप का कद बढ़ेगा और वो लगातार इसे डिफेंड कर सकते हैं।