WWE के 4 दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्होंने ब्रॉक लैसनर की हालत खराब कर दी

WWE के कुछ सुपरस्टार्स ब्रॉक लैसनर की बुरी हालत कर चुके हैं
WWE के कुछ सुपरस्टार्स ब्रॉक लैसनर की बुरी हालत कर चुके हैं

WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को काफी ज्यादा सफलता मिली है। उन्होंने अपने डेब्यू के बाद काफी कम समय में सफलता हासिल कर ली थी। उन्होंने कुछ सालों तक WWE में टॉप सुपरस्टार की तरह काम किया और इसके बाद वो कंपनी छोड़कर चले गए। उन्होंने 2012 में वापसी की और इसके बाद से वो लगातार WWE में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस सुपरस्टार ने कई सारे दिग्गजों का सामना किया है और उन्हें पराजित किया है।

लैसनर ने अपने WWE करियर में ढेरों टाइटल्स जीते हैं और इसी वजह से उन्हें WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है। ब्रॉक लैसनर ने अपने करियर में ज्यादातर मैच जीते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे मौके आए हैं जब उनका पलड़ा भारी नहीं रहा है। कई बार सुपरस्टार्स ने ब्रॉक लैसनर की बुरी हालत करते हुए उन्हें हराया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने ब्रॉक लैसनर की हालत खराब की है।

4- WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर को दो अलग-अलग मौकों पर हराया हुआ है। उनके बीच WrestleMania 35 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। इस मैच में लैसनर का दबदबा रहा लेकिन अंत में सैथ ने कई बार अपने फिनिशर का इस्तेमाल किया और दिग्गज की बुरी हालत कर दी। उन्होंने इस मैच में लौ ब्लो का इस्तेमाल भी किया था। इसी वजह से उन्हें लैसनर पर जीत मिली और वो यूनिवर्सल चैंपियन बन गए।

ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस के बीच SummerSlam 2019 में एक बार फिर मैच देखने को मिला। लैसनर के पास अपने टाइटल का बचाव करने का दबाव था। सैथ रॉलिंस थोड़े चोटिल थे लेकिन फिर भी उन्होंने मैच में हिस्सा लिया। उन्होंने इस मैच में लैसनर को कड़ी टक्कर देते हुए सभी फैंस को सरप्राइज किया। इस मैच में रॉलिंस ने किसी भी तरह से चीटिंग नहीं की और उन्होंने अपने दम पर लैसनर की बुरी हालत करते हुए दूसरी बार यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा किया था।

3- द अंडरटेकर

द अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर के बीच कई मैच हुए हैं। लैसनर ने अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक तोड़ी थी। हालांकि, वो इसके बाद भी लड़ चुके हैं। दोनों के बीच SummerSlam 2015 में मैच देखने को मिला था। इस मैच में अंडरटेकर ने ब्रॉक लैसनर की बुरी हालत करते हुए एक बड़ी जीत दर्ज की थी।

उन्होंने मैच में लैसनर को कड़ी टक्कर दी। अंत में अंडरटेकर ने लौ ब्लो लगाकर द बीस्ट की बुरी हालत कर दी। इसके बाद द डेडमैन के लिए जीत दर्ज करना आसान हो गया। अंडरटेकर ने WrestleMania 30 में अपनी हार का बदला ले लिया। उनकी इस जीत से हर एक फैन काफी ज्यादा खुश था।

2- जॉन सीना

जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के बीच Extreme Rules 2012 में हुए मैच को शायद ही कोई फैन भूल पाएगा। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच यह मैच काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ था। इस मैच में उन्होंने कई हथियारों का इस्तेमाल किया और बीच में मेडिकल स्टाफ भी वहां आया। इस मैच में लैसनर ने शुरुआत में दबदबा बनाया।

अंत में जॉन सीना ने ब्रॉक लैसनर की बुरी हालत कर दी। जॉन सीना ने मेटल चेन से लैसनर पर हमला किया और फिर अपना फिनिशर एटीट्यूड एडजस्टमेंट लगाकर मैच में जीत दर्ज की। इस मैच में दोनों ही सुपरस्टार्स का प्रदर्शन शानदार था और अंत में सीना का पलड़ा दिग्गज पर भारी रहा।

1- गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी हर एक फैन को याद होगी। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच Survivor Series में एक सिंगल्स मैच देखने को मिला था। लग रहा था कि दोनों दिग्गज एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे और मैच शानदार साबित होगा। हालांकि, गोल्डबर्ग ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया।

उन्होंने आसानी से ब्रॉक लैसनर को हरा दिया और एक बड़ी जीत अपने नाम की। गोल्डबर्ग सालों बाद रिंग में वापसी कर रहे थे और आते ही ब्रॉक लैसनर जैसे ताकतवर सुपरस्टार की बुरी हालत करना एक बड़ी बात थी। गोल्डबर्ग के इस शानदार प्रदर्शन को आज भी फैंस द्वारा याद रखा जाता है।

Quick Links