जिंदर महल
Ad

जिंदर महल भी एक समय उसी 3MB ग्रुप का हिस्सा हुआ करते थे, जिसमें ड्रू मैकइंटायर भी शामिल थे। मैकइंटायर की ही तरह महल को भी 2014 में WWE ने रिलीज़ करने का फैसला लिया। मगर कंपनी से 2 साल दूर रहने के बाद उन्होंने खुद को बदल कर रख दिया।
महल ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का जिक्र किया था कि रिलीज़ होने के बाद उनके अंदर नई ऊर्जा ने जन्म लिया। उन्होंने शराब के सेवन समेत कई अन्य बेकार आदतों का त्याग किया और जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बाद खुद WWE अधिकारियों का उनके पास कॉल आया था।
Edited by Mayank Mehta