WWE द्वारा रिलीज किये गए 5 सुपरस्टार्स जिन्हें AEW अपने रोस्टर का हिस्सा बनाना चाहेगी 

WWE द्वारा रिलीज किये कुछ सुपरस्टार्स को AEW अपने रोस्टर का हिस्सा बनाने का फैसला कर सकती है
WWE द्वारा रिलीज किये कुछ सुपरस्टार्स को AEW अपने रोस्टर का हिस्सा बनाने का फैसला कर सकती है

WWE में हाल ही में एक बार फिर बजट कट देखने को मिला है और इस बजट कट में कंपनी ने 18 सुपरस्टार्स को रिलीज करते हुए सभी को हैरान कर दिया। WWE द्वारा रिलीज किये गए सुपरस्टार्स में कैरियन क्रॉस (Karrion Kross), कीथ ली (Keith Lee) जैसे बड़े स्टार्स भी शामिल हैं। इन सुपरस्टार्स के रिलीज से फैंस काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं और वो अपने पसंदीदा सुपरस्टार्स को जल्द ही दूसरे रेसलिंग प्रमोशंस में कम्पीट करते हुए देखना चाहते हैं।

देखा जाए तो WWE द्वारा सुपरस्टार्स को रिलीज करने पर AEW रिलीज किये गए सुपरस्टार्स में से कई सुपरस्टार्स को अपने रोस्टर का हिस्सा बना लेती है। यही वजह है कि AEW रोस्टर में सुपरस्टार्स की भरमार हो गई है लेकिन AEW हाल ही में रिलीज किये गए कुछ सुपरस्टार्स को जरूर अपने रोस्टर का हिस्सा बनाना चाहेगी। इस आर्टिकल में हम WWE द्वारा रिलीज किये गए 5 ऐसे ही सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें AEW अपने रोस्टर का हिस्सा बनाना चाहेगी।

5- पूर्व WWE सुपरस्टार फ्रैंकी मोनेट उर्फ टाया वल्यकायरी

हाल ही में रिलीज किये गए सुपरस्टार्स में फ्रैंकी मोनेट उर्फ टाया वल्यकायरी भी शामिल थीं और बता दें, रिलीज किये गए जाने से पहले वो NXT में परफॉर्म किया करती थीं। फ्रैंकी मोनेट ने इस साल अप्रैल के महीने में NXT में डेब्यू किया था इसलिए उनका इतनी जल्दी रिलीज किया जाना हैरान करता है। बता दें, फ्रैंकी मोनेट, WWE सुपरस्टार जॉन मॉरिसन की लाइफ पार्टनर हैं।

अब जबकि, फ्रैंकी मोनेट को रिलीज किया जा चुका है, AEW उन्हें अपने रोस्टर का हिस्सा बनाना चाहेगी। बता दें, फ्रैंकी मोनेट WWE के अलावा दुनिया के कई अलग-अलग प्रमोशंस में काम कर चुकी हैं और AEW फ्रैंकी के अनुभव का इस्तेमाल करके अपने विमेंस डिवीजन को फायदा पहुंचाना चाहेगी। बता दें, NXT सुपरस्टार्स को 30 दिन का नो कम्पीट क्लॉज मिलता है और इसका मतलब यह है कि मोनेट 30 दिनों बाद नई रेसलिंग कंपनी जॉइन करने के लिए फ्री हो जाएंगी।

4- पूर्व WWE सुपरस्टार एम्बर मून

WWE NXT सुपरस्टार एम्बर मून को भी हालिया बजट कट में रिलीज कर दिया गया था। फैंस मून जैसे टैलेंटेड सुपरस्टार के रिलीज की खबर सुनकर हैरान रह गए थे। खुद मून ने अपने रिलीज पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया था जिसमे लिखा था कि वो हंसने के अलावा कुछ और नहीं कर सकती हैं।

पूर्व NXT विमेंस चैंपियन मून मेन रोस्टर में भी काम कर चुकी हैं और उन्हें AEW जरूर अपने रोस्टर का हिस्सा बनाना चाहेगी। अगर मून जैसी टैलेंटेड सुपरस्टार AEW का हिस्सा बनती हैं तो इस रेसलिंग कंपनी के विमेंस डिवीजन में गहराई बढ़ेगी। इसके अलावा मून AEW विमेंस चैंपियन के लिए बेहतरीन चैलेंजर साबित हो सकती हैं।

3- पूर्व WWE सुपरस्टार कीथ ली

WWE सुपरस्टार कीथ ली के रिलीज की खबर भी चौंका देने वाली थी। कीथ ली ने कुछ ही समय पहले नए कैरेक्टर में टेलीविजन पर वापसी की थी लेकिन उन्हें अचानक ही रिलीज कर दिया गया। देखा जाए तो कीथ ली काफी टैलेंटेड परफॉर्मर हैं और उन्हें AEW जरूर अपने रोस्टर का हिस्सा बनाना चाहेगी।

कीथ ली एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो भारी-भरकम होने के बावजूद भी रिंग में काफी फुर्तीले हैं और AEW में कीथ ली के जैसे सुपरस्टार्स की कमी है। यही कारण है कि कीथ ली को अपने रोस्टर का हिस्सा बनाना AEW के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यही नहीं, AEW में कैनी ओमेगा और ब्रायन केज जैसे कई सुपरस्टार्स हैं जिनके खिलाफ कीथ ली का मैच शानदार साबित हो सकता है।

2 & 1- पूर्व WWE सुपरस्टार्स कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट

WWE द्वारा रिलीज किये गए सुपरस्टार्स में कैरियन क्रॉस के साथ-साथ स्कार्लेट भी शामिल थीं। इस जोड़ी को NXT में काफी सफलता मिली थी लेकिन कैरियन क्रॉस के मेन रोस्टर डेब्यू के बाद स्कार्लेट को टेलीविजन से हटा दिया गया था और मेन रोस्टर में क्रॉस को उतनी सफलता नहीं मिली।

अब जबकि, ये दोनों सुपरस्टार्स WWE का हिस्सा नहीं हैं, AEW इन दोनों सुपरस्टार्स को अपने रोस्टर का हिस्सा बनाना चाहेगी। इसके बाद AEW क्रॉस & स्कार्लेट को NXT की तरह बुक कर सकती है और अगर ऐसा होता है तो ये दोनों सुपरस्टार्स जल्द ही AEW में लोकप्रिय हो जाएंगे।

Quick Links