#5 अफवाह सच हो: AEW रेवोल्यूशन के बैकस्टेज में WWE का यह बड़ा नाम मौजूद था
![नया चैंपियन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/d3320-15836383682962-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/d3320-15836383682962-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/d3320-15836383682962-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/d3320-15836383682962-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/d3320-15836383682962-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/d3320-15836383682962-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/d3320-15836383682962-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/d3320-15836383682962-800.jpg 1920w)
AEW रेवोल्यूशन पीपीवी सभी प्रो रेसलिंग फैंस को बहुत पसंद आया और इसके साथ ही सभी फैंस को चौंकाते हुए जॉन मोक्सली ने इस इवेंट के मेन इवेंट मैच में क्रिस जैरिको को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीत लिया। PWInsider के अनुसार AEW द्वारा आयोजित किए गए इस पीपीवी के बैकस्टेज में जॉन मोक्सली की पत्नी रैने यंग भी मौजूद थी।
बैकस्टेज में जॉन मोक्सली ने अपनी पत्नी को कहा कि वह WWE में अपनी वर्तमान स्थिति से ज्यादा डिजर्व करती है और रैने यंग के कंपनी में डेब्यू से लेकर अबतक उनकी पोजीशन में कुछ खाश बदलाव नहीं हुआ है। इस अफवाह को सच होना चाहिए क्योंकि रैने यंग बहुत ही काबिल है और उन्हें कंपनी में कोई बड़ा पद देना चाहिए।
#5 अफवाह सच न हो: मेन स्टोरीलाइन को खत्म कर दिया गया
![लाना की शादी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/37987-15836396109570-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/37987-15836396109570-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/37987-15836396109570-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/37987-15836396109570-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/37987-15836396109570-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/37987-15836396109570-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/37987-15836396109570-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/37987-15836396109570-800.jpg 1920w)
पिछले साल शुरू की गई लाना, रुसेव और बॉबी लैश्ले की स्टोरीलाइन सभी फैंस को बहुत पसंद आई थी। काफी समय बाद WWE ने रुसेव को बेबीफेस के रूप में पुश दिया लेकिन वह कभी भी कोई मैच जीत ही नहीं सके। कुछ समय बाद इस स्टोरीलाइन में लिव मॉर्गन भी जुड़ गई थी लेकिन हाल ही में आई खबर के अनुसार इस स्टोरीलाइन को अब समाप्त कर दिया गया है और ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि इस स्टोरीलाइन को इतना अच्छा बनाने के लिए बहुत महीने लिए गए हैं।