सुपरस्टार्स को फैंस की नजरों में बने रहने के लिए नाटक करते रहना पड़ता है। अगर वह फैंस को पसंद आने लगे तो उनके करियर को जल्दी आगे बढ़ने का मौका मिलता है। डब्लू डब्लू ई (WWE) में देखा गया है कि हर सुपरस्टार को एक रोल दिया जाता है जिससे उसके किरदार को आगे बढ़ने में मदद मिलती है।
कभी-कभी यह नाटक फैंस को ज्यादा देर पसंद नहीं आता है और फिर कंपनी सुपरस्टार को आगे बढ़ने के लिए उनके किरदार में बदलाव करती है नहीं तो उनका करियर खत्म हो जाएगा। कंपनी भी उनसे कुछ लाभ नहीं कमा पाएगी। कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने अपने कैरेक्टर में बदलाव किया, जिसके बाद उनका करियर आगे बढ़ गया।
ये भी पढ़े: वर्ल्ड कप विजेता इंग्लैंड टीम को मिली WWE चैंपियनशिप बेल्ट
#7 स्टिंग
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8abec-15675722889874.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8abec-15675722889874.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8abec-15675722889874.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8abec-15675722889874.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8abec-15675722889874.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8abec-15675722889874.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8abec-15675722889874.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/8abec-15675722889874.png 1920w)
प्रो रेसलिंग के पुराने फैंस को पता होगा की WCW में स्टिंग की शुरुआत कैसे हुई थी। उनका रंगीन किरदार फैंस को पसंद आया था। वह एक तरह से तब के फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट में थे। 90 के दशक में उनका मुकाबला वाडर के साथ डेविड बनाम गोलियत अच्छे मुक़ाबलों में गिना जाता है।
90 के दशक में स्टिंग ने अपने आप को बदल लिया था। उनका किरदार अब काला गुप्त किस्म का हो गया था। स्टिंग को उस समय भेड़िया के जैसा देखा गया। स्टार कास्ट 1997 में स्टिंग बनाम हॉलीवुड होगन में एक मुकाबला हुआ। स्टिंग ने उस मुकाबले को जीत लिया था। उसके बाद उन्होंने अपने किरदार को फिर से बदल दिया जब वह इम्पैक्ट रेसलिंग में जोकर बने। यह किरदार भी फैंस को काफी पसंद आया। अब तो अगर वह कभी आते हैं WWE में तो अपने क्रो वाले किरदार में ही आते है और फैंस को वह भी बेहद पसंद है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#6 द रॉक
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5a23a-15675722891414.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5a23a-15675722891414.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5a23a-15675722891414.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5a23a-15675722891414.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5a23a-15675722891414.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5a23a-15675722891414.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5a23a-15675722891414.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5a23a-15675722891414.png 1920w)
जब 90 के दशक में द रॉक WWE में आए थे तो वह एक हीरो की तौर पर आए थे। जो फैंस के सामने मुकाबला करते हुए खुश थे। लेकिन जल्द ही फैंस ने उन्हें पसंद करना बंद कर दिया। और उन्हें बुरी बातें कही जाने लगी।
WWE ने जल्द ही उनका किरदार बदल दिया। वह अब एक विलन की तरह बन गए थे। जिसे केवल खुद की चिंता थी। बांकी तो सब जानते है कि आगे क्या हुआ, उन्हें WWE का एक महान सुपरस्टार माना जाता है।
#5 ड्रू मैकइंटायर
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/79044-15675722891418.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/79044-15675722891418.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/79044-15675722891418.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/79044-15675722891418.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/79044-15675722891418.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/79044-15675722891418.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/79044-15675722891418.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/79044-15675722891418.png 1920w)
मैकइंटायर 2009 में WWE मैं आए। विंस मैकमैहन ने उन्हें खुद एक वर्ल्ड चैंपियन के किरदार में दिखाया था। कुछ सालों के लिए वह अपने साथियों जिंदर महल और हीथ स्लेटर के साथ रॉ और स्मैकडाउन के मेन इवेंट में काम कर रहे थे।
वह जल्द ही WWE छोड़ कर चले गए। जब वह फिर से वापस आए तो वह पहले की बजाय खतरनाक दिख रहे थे। अब वह विलन बनने आए थे। इस साल उनका रेसलमेनिया में रोमन के खिलाफ काफी बड़ा मैच था।
#4 मार्क कैलावे से अंडरटेकर
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7f4d2-15675722891398.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7f4d2-15675722891398.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7f4d2-15675722891398.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7f4d2-15675722891398.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7f4d2-15675722891398.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7f4d2-15675722891398.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7f4d2-15675722891398.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7f4d2-15675722891398.png 1920w)
मार्क कैलावे का WCW में करियर कुछ खास नहीं था। उनकी इमेज थी तो अच्छी लेकिन उन्हें सही से कोई दिशा नहीं मिल रही थी। जब वह WWE में आए तो विंस मैकमैहन ने उनको पूरा बदल दिया था। अब वह एक भयानक,डरावने जैसे किरदार में आ गए थे। यहां से अंडरटेकर की शुरुआत हुई और यह WWE यूनिवर्स को पसंद भी आने लगा।
अगले तीन दशकों में द अंडरटेकर का करियर बहुत बढ़िया रहा। रेसलमेनिया स्ट्रीक भी बनाई। जो किसी से मेल नहीं खाती और ना ही लगता है आने वाले टाइम में उनका रिकॉर्ड कोई तोड़ पाएगा।
#3 हल्क होगन टू हॉलीवुड होगन
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/17f19-15675722891447.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/17f19-15675722891447.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/17f19-15675722891447.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/17f19-15675722891447.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/17f19-15675722891447.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/17f19-15675722891447.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/17f19-15675722891447.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/17f19-15675722891447.png 1920w)
80 के दशक में हल्क होगन ने एक देशभक्त अमेरिकन हीरो का किरदार निभाया और WWE उसी किरदार के साथ आगे बढ़ने लगा। WWE ने इससे लाखों कमाए।
90 के दशक के बीच में फैंस होगन को कम पसन्द करने लग गए थे। उनको बदलाव करना था। एरिक बिशफ की सलाह लेने के बाद वह बैश एट द बीच 1996 में विलन बनकर आए। अब WWE का सबसे बड़ा हीरो सबसे बड़ा विलन बन चुका था। उनके इस बदलाव ने उन्हें बहुत आगे बढाया। वह प्रो रेसलिंग का सबसे रोमांचक दौर था।
#2 इसाक यंकेम टू केन
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2fe5c-15675722891259.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2fe5c-15675722891259.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2fe5c-15675722891259.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2fe5c-15675722891259.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2fe5c-15675722891259.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2fe5c-15675722891259.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2fe5c-15675722891259.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/2fe5c-15675722891259.png 1920w)
WWE ने ग्लेन जैकब्स के साथ एक नाटक करने की कोशिश की उसे बड़ी लाल मशीन बनाने से पहले। उसमें इन्हें इसाक यंकेम नाम दिया गया जो एक खतरनाक डेंटिस्ट है जिसे जेरी लॉलर ने रखा है ब्रेट को हराने के लिए।
यह नाटक ज्यादा देर फैंस को पसंद नहीं आया। फिर WWE ने बाद में उन्हें केन को अंडरटेकर के बुरे भाई के रूप में दिखाया। यह किरदार फैंस को पसंद आया और वह अगले कुछ सालों के लिए WWE में पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक बन गए।
#1 हस्की हर्रिस टू ब्रे वायट
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b59f2-15675722889647.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b59f2-15675722889647.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b59f2-15675722889647.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b59f2-15675722889647.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b59f2-15675722889647.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b59f2-15675722889647.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b59f2-15675722889647.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b59f2-15675722889647.png 1920w)
हैल इन ए सेल 2010 में ब्रे वायट और माइकल ने जॉन सीना और वेड बैरेट के मैच के बीच में वेड बैरेट को जीताने की कोशिश की, जिसमें वह दोनों सफल भी रहे। बाद में इन दोनों को नेक्सस में शामिल किया गया। लेकिन यह दोनों इतने पसंद नहीं किए गए इसलिए इन्हें वापस FCW में भेज दिया गया।
NXT में कुछ साल बीतने के बाद हस्की फिर से वापस आए लेकिन अब ब्रे वायट बनकर। जल्द ही केन को हराकर रॉ में इन्होंने अपना नाम कमा लिया। वायट जल्द ही WWE टाइटल को जीतने की ओर बढ़े और यह चेहरा उनका फैंस को काफी पसंद आ रहा था। लेकिन बाद में यह भी नापसंद होने लगा। अब वायट ने अपनी वापसी द फिन्ड बनकर की है। अब यह ब्रांड के सबसे बड़े विलन के रूप में आगे बढ़ाए जा रहे हैं।