WWE Saturday Night's Main Event में होने वाले टाइटल मैच में बदलाव, चैंपियन के लिए बढ़ा खतरा?

WWE Saturday Night
WWE Saturday Night's Main Event 2024 में होगा ट्रिपल थ्रेट मैच (Photo: WWE.com)

Triple Threat World Championship match: WWE ने पहले Saturday Night's Main Event 2024) में गुंथर (Gunther) और फिन बैलर के बीच में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया था। अब हालिया Raw एपिसोड में हुए सैगमेंट के बाद कंपनी ने इसमें बदलाव कर दिया है। इसके चलते एक बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है कि क्या चैंपियन के लिए खतरा बढ़ा है या वह इससे आसानी से निपट लेंगे।

Ad

Raw के हालिया एपिसोड में गुंथर और फिन बैलर के बीच एक सैगमेंट देखने को मिला। इसके दौरान द जजमेंट डे मेंबर अपने ग्रुप के साथियों डॉमिनिक मिस्टीरियो, जेडी मैकडॉना तथा कार्लिटो के साथ रिंग में जाने का प्रयास करने लगे। उसी समय पूर्व ग्रुप मेंबर डेमियन प्रीस्ट का थीम सॉन्ग बज उठा। उन्होंने तथा चैंपियन ने द जजमेंट डे मेंबर्स की हालत खराब करने का प्रयास किया लेकिन अंत में फिन दोनों पर हावी होने में कामयाब रहे। डेमियन और गुंथर आपस में भी लड़ने लगे थे।

इसके चलते Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने बैकस्टेज फिन और बाकी ग्रुप मेंबर्स को बताया कि बैलर का Saturday Night's Main Event 2024 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर के साथ होने वाला सिंगल्स मुकाबला एक ट्रिपल थ्रेट मैच बन गया है। अब डेमियन प्रीस्ट भी इसका हिस्सा होंगे। SummerSlam 2024 में डेमियन के वर्ल्ड टाइटल हारने और Survivor Series WarGames 2024 में प्रीस्ट को जीतने से रोकने वाले फिन अब किस तरह से अपने दोनों विरोधियों से निपटेंगे। गुंथर के लिए खतरा बढ़ गया है क्योंकि ट्रिपल थ्रेट मैच में वो बिना पिन हुए भी अपना टाइटल गंवा सकते हैं।

Ad

WWE में कितनी बार वर्ल्ड चैंपियन बन पाए हैं फिन बैलर?

फिन बैलर ने 25 जुलाई 2016 को अपने 35वें जन्मदिन पर Raw में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वह उस साल WWE SummerSlam 2016 में सैथ रॉलिंस के साथ एक मैच का हिस्सा थे। यह मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हो रहा था जिसको आयरिश सुपरस्टार ने जीता था और वह पहले यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे।

यह उनका कंपनी में इकलौता वर्ल्ड चैंपियनशिप है। रॉलिंस के साथ हुए मुकाबले में बैलर खुद को चोटिल कर बैठे थे, जिसके चलते उनसे यूनिवर्सल चैंपियनशिप ले ली गई थी। वह महज 22 घंटों तक इस चैंपियनशिप को अपने नाम रखने में कामयाब रहे थे। यह देखना होगा कि क्या WWE Saturday Night's Main Event 2024 में वह दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बन पाएंगे या नहीं।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications