WWE और AEW के 10 सुपरस्टार्स जो एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं

Ankit
WWE और AEW दोनों एक दूसरे की दुश्मन कंपनी है
WWE और AEW दोनों एक दूसरे की दुश्मन कंपनी है

WWE की सबसे बड़ी राइवल कंपनी इस समय AEW है और दोनों कंपनी के बीच रेटिंग्स वॉर भी देखने को मिलती है। इस राइवलरी में कई ऑफस्क्रीन फिउड देखने को मिलती है, जो कई बार रियल लाइफ में भी जारी रहती है।

Ad

AEW अपने मैच के दम पर फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। WWE के कई सारे रेसलर्स AEW में जा चुके हैं। इस लिस्ट में बड़े बड़े नाम शामिल है। वहीं यहां हम आपको उन 10 रेसलर्स के बारे में बताने वाले हैं जो WWE और AEW का हिस्सा है लेकिन एक दूसरे को बिल्कुल पंसद नहीं करते हैं।

10/9- WWE के पूर्व चैंपियन ब्रॉक लैसनर और जॉन मोक्सली

Ad

जॉन मोक्सली अब AEW का हिस्सा है और वो काफी अच्छा काम वहां पर कर रहे हैं। वहीं WWE में ये डीन एम्ब्रोज के नाम से काम किया करते थे। वहीं ब्रॉक लैसनर WWE का हिस्सा है और डीन एम्ब्रोज के खिलाफ WrestleMania 32 में लड़ चुके है। डीन एम्ब्रोज ने स्टीव ऑस्टिन के शो पर बताया था कि वो और लैसनर एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। क्योंकि उस मैच में काफी कुछ हुआ था और डीन एक वक्त पर लैसनर को बोल रहे थे कि उनके पास शो को स्टील करने का मौका है, लेकिन बीस्ट ने बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं दिखाई।

8/7- WWE दिग्गज शेन मैकमैहन और AEW स्टार मिरो

Ad

रुसेव ने लगभग सात साल WWE में काम किया है लेकिन अब वो AEW में मिरो के नाम से जाने जाते हैं। एक बार रुसेव ने बताया था कि शेन मैकमैहन के साथ उनकी बिल्कुल नहीं बनती है। ये इसलिए क्योंकि साल 2017 में WWE वीडियो गेम में रुसेव के साथ एक और रेसलर की रेटिंग एक जैसी रखी थी जिसको लेकर रुसेव ने शेन पर टिप्पणी की थी। तभी से रुसेव और शेन मैकमैहन की नहीं बनती थी।

6/5 WWE रेसलर ब्रॉक लैसनर और AEW स्टार क्रिस जैरिको

Ad

WWE में आज भी क्रिस जैरिको के काफी सारे दोस्त है। ब्रॉक लैसनर और जैरिको की दुश्मनी कह सकते हैं कि साल 2016 की SummerSlam से शुरू हुई थी। दरअसल, उस वक्त रैंडी ऑर्टन और लैसनर का मैच था, जिसमें लैसनर ने रैंडी ऑर्टन को बहुत बुरा मारा था और उन्हें लहूलुहान कर दिया था। रैंडी ऑर्टन की हालत देखकर जैरिको डर गए थे। वहीं बैकस्टेज जैरिको और लैसनर की बहस भी हो गई थी।

4/3 AEW सुपरस्टार लियो रश और WWE का लॉकर रूम

Ad

WWE के पूर्व सुपरस्टार लियो रश अब AEW का हिस्सा हैं लेकिन WWE में रहते हुए इनके किस्से भी जमकर बाहर आए हैं। बताया जाता है कि लियो रश के बर्ताव के कारण पूरा लॉकर रूम परेशान था। इसी बीच फिन बैलर से भी लियो रश की झड़प हो गई थी। इसके अलावा लियो रश का झगड़ा बैकस्टेज मिज और उनकी पत्नी मरिस से हो चुका है।

2/1 WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स और AEW रेसलर सैमी गुवेरा

जहां मेंस रेसलर्स की आपस में लड़ाई होती है तो WWE की विमेंस रेसलर साशा बैंक्स भी पीछे नहीं है। साशा बैंक्स और AEW के रेसलर सैमी गुवेरा के साथ जमकर ट्विटर वॉर हो चुकी है। हालांकि गुवेरा कुछ ऐसी चीज़ें बैंक्स के लिए बोली थी जिसके बाद AEW ने भी उन्हें सस्पेंड कर दिया था। हालांकि इसके बाद मामला ठंड़ा हुआ लेकिन ये साफ हो गया था कि इन दोनों रेसलर्स की असल जिंदगी में नहीं बनती है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications