WWE WrestleMania 41 में Roman Reigns का मौजूदा 'ट्राइबल चीफ' से हो सकता है मैच, Bloodline की स्टोरीलाइन को लेकर हुई भविष्यवाणी

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस vs सोलो सिकोआ मैच देखने लायक होगा (Photo: WWE.com)
WWE में रोमन रेंस vs सोलो सिकोआ मैच देखने लायक होगा (Photo: WWE.com)

Roman Reigns vs Solo Sikoa Should Happen WrestleMania 41: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) के ब्रेक पर जाने के बाद काफी चीज़ें बदली हैं। अब लग रहा है कि जब भी रेंस वापसी करेंगे, तो उनकी अपने परिवार के साथ स्टोरीलाइन देखने लायक होगी। अब WWE एनालिस्ट ने रोमन की वापसी को लेकर बात की और उनके WrestleMania 41 के संभावित विरोधी का अनुमान लगाया।

Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर सैम रॉबर्ट्स ने बताया कि रोमन रेंस की Survivor Series: WarGames इवेंट में वापसी होनी चाहिए। उन्होंने इसी बीच स्टोरीलाइन को WrestleMania तक खींचने का प्लान भी बनाया और भविष्यवाणी करते हुए कहा,

"अगर आप रोमन रेंस को WarGames मैच के अंत में वापस लाते हैं, तो फिर नेटफ्लिक्स पर Raw के पहले एपिसोड में रोमन रेंस vs जेकब फाटू मैच मेन इवेंट कर सकता है। अगर नेटफ्लिक्स पर पहले सबसे बड़े मैच के लिए आप रोमन रेंस vs जेकब फाटू बुक करते हैं, तो फिर आप Royal Rumble में एक मल्टी-पर्सन मैच आयोजित कर पाएंगे।|"

उन्होंने कहा,

"शायद Royal Rumble वो जगह है, जहां आप द ब्लडलाइन को साथ ला सकते हैं। हां, रोमन रेंस और द उसोज़ vs जेकब फाटू और टोंगा ब्रदर्स मैच हो सकता है। सोलो को इससे दूर रखा जा सकता है। मेरा कहने का मतलब है कि यह चीज़ WrestleMania तक जानी चाहिए। हमें वहां सोलो सिकोआ vs रोमन रेंस के रूप में अगला मैच मिल पाएगा।"

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover

WWE में रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में क्या-क्या बदलाव ब्लडलाइन में हुए हैं?

रोमन रेंस WWE WrestleMania XL में हार के बाद ब्रेक पर चले गए। सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन को लीड करना शुरू किया। उन्होंने पहले टामा टोंगा को फैक्शन में जोड़ा और जिमी उसो को ग्रुप से बाहर किया। Backlash France में टांगा लोआ इस फैक्शन में शामिल हो गए और हालिया शो में जेकब फाटू ने डेब्यू करके ब्लडलाइन में कदम रखा।

पॉल हेमन SmackDown के आखिरी एपिसोड में ब्लडलाइन के हमले का शिकार हुए और वो भी ग्रुप से निकाले जा चुके हैं। सोलो सिकोआ खुद को अब ट्राइबल चीफ बोल रहे हैं। देखना होगा कि रोमन की इसपर क्या प्रतिक्रिया रहती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications