WWE ने ब्लॉकबस्टर इवेंट का किया ऐलान, John Cena समेत दिग्गजों की जमेगी महफिल; WrestleMania 41 के बाद मचेगा तहलका?

Ujjaval
Backlash इवेंट को लेकर ऐलान (Photo: WWE.com)
Backlash इवेंट को लेकर ऐलान (Photo: WWE.com)

WWE Announced Backlash 2025: WWE फैंस इस समय रेसलमेनिया (WrestleMania 41) को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इसके बाद एक बड़े इवेंट के आयोजन के बारे में ऑफिशियल तौर पर जानकारी सामने आ गई है। WWE हर साल WrestleMania के बाद बैकलैश (Backlash) इवेंट का आयोजन करता है। WWE ने अब उसी ब्लॉकबस्टर इवेंट को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

Ad

ट्रिपल एच ने Backlash की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की और फिर प्रेस रिलीज द्वारा भी जानकारी सामने आई। Backlash का आयोजन 10 मई 2025 को सेंट लुइस, मिसौरी के एंटरप्राइज सेंटर में होने वाला है। WWE ने यह भी बताया कि सेंट लुइस के दिग्गज रैंडी ऑर्टन शो का हिस्सा बनेंगे और जॉन सीना की अपीयरेंस भी ऑफिशियल कर दी गई।

आप नीचे WWE का प्रेस रिलीज देख सकते हैं:

Ad

WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने अपनी खास प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि WrestleMania के बाद हर चीज का परिणाम होता है और इसी के चलते Backlash इवेंट देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा,

"हर WrestleMania में कुछ विजेता होते हैं, तो कुछ को हार का सामना करते हैं। हर एक एक्शन के लिए बैकलैश होता है। WWE Backlash अब सेंट लुइस के एंटरप्राइज सेंटर में 10 मई 2025 को आने वाला है।"

आप नीचे ट्रिपल एच की प्रतिक्रिया देख सकते हैं:

Ad

WWE Backlash 2025 के लिए किन सुपरस्टार्स को एडवर्टाइज किया जा रहा है?

WrestleMania 41 के धमाकेदार होने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद Backlash में भी जबरदस्त तरीके से तहलका मचेगा, क्योंकि कई बड़े स्टार्स की महफिल जमने वाली है। WWE ने रैंडी ऑर्टन और जॉन सीना के अलावा भी कुछ नाम एडवर्टाइज किए हैं। कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस, जे उसो, बियांका ब्लेयर, इयो स्काई, रिया रिप्ली, गुंथर, जेकब फाटू, लिव मॉर्गन के नाम भी सामने आए हैं।

देखा जाए, तो WWE ने मौजूदा समय में मेंस और विमेंस डिवीजन के कई बड़े नामों को Backlash का हिस्सा बनाने का प्लान बनाया है। ऐसे में इस शो में जरूर ही जबरदस्त तरीके से बवाल हो सकता है। 2024 में हुआ Backlash France फैंस के दिलों में जगह बनाने में सफल रहा था। कुछ ऐसा ही 2025 में सेंट लुइस में हो सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications