WWE Raw के अगले एपिसोड के लिए बड़े मैच का हुआ ऐलान, वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी तोड़ेंगे चुप्पी

Ujjaval
जे उसो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के साथ (Photo: WWE.com)
जे उसो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के साथ (Photo: WWE.com)

Big Announcements for WWE Raw: WWE बैकलैश (Backlash 2025) का सफलतापूर्वक समापन देखने को मिल गया है। अब फैंस की नज़र रॉ (Raw) के एपिसोड पर रहने वाली है। बड़ा कारण यह है कि दो हफ्तों बाद Saturday Night's Main Event का आयोजन होगा। उस शो को बिल्ड करने के लिए WWE के पास बहुत कम समय है। इसी वजह से Raw को उन्हें अच्छा बनाना होगा। अब कुछ बड़े ऐलान हो गए हैं।

Ad

एडम पीयर्स ने Raw से जुड़ी कुछ चीजों के बारे में बताया। उन्होंने X पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसके द्वारा बताया कि वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन जे उसो Raw के एपिसोड का हिस्सा रहने वाले हैं। इसी बीच वो लोगन पॉल द्वारा लगाए गए पंच पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया देने वाले हैं। इसके साथ ही एडम ने पेंटा और चैड गेबल के बीच एक मैच बुक किया है।

जे उसो और लोगन पॉल के बीच Saturday Night's Main Event में मैच देखने को मिलने वाला है। इस मैच की स्टोरी दो हफ्तों से आगे बढ़ रही है। Raw में जे का प्रोमो सैगमेंट अनाउंस हो गया है और लोगन पॉल भी शो के दौरान दिखाई दे सकते हैं। दोनों के बीच स्टोरी को बिल्ड करने का अभी सबसे अच्छा समय है।

Ad

Backlash 2025 में पेंटा का सामना डॉमिनिक मिस्टीरियो से इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए हुआ था। इस मैच में एल ग्रांडे अमेरिकानो ने आकर पेंटा पर हमला किया था और उनकी हार का कारण बन गए थे। चैड गेबल संभावित तौर पर अमेरिकानो का किरदार निभा रहे हैं। इसी वजह से पेंटा के पास गेबल से लड़कर बदला लेने का बहुत अच्छा मौका होगा।

WWE Raw के अगले एपिसोड में क्या-क्या होगा?

Raw के अगले एपिसोड का आयोजन लुइसविल, KY में होने वाला है। इसके लिए WWE ने कुछ चीजें अनाउंस कर दी है। नीचे पूरी जानकारी दी गई है:

  1. जे उसो, लोगन पॉल के बारे में बात करते हुए दिखाई देंगे।
  2. सीएम पंक की अपीयरेंस देखने को मिलेगी।
  3. पेंटा vs चैड गेबल
  4. जूलिया और रॉक्सेन परेज़ vs इयो स्काई और रिया रिप्ली
  5. एजे स्टाइल्स vs फिन बैलर
  6. वॉर रेडर्स vs अमेरिकन मेड
youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications