WWE के अगले बड़े शो के मेन इवेंट का खुलासा, वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए दो स्टार्स होंगे आमने-सामने

Ujjaval
लोगन पॉल, जे उसो पर हमला करने के बाद (Photo: WWE.com)
लोगन पॉल, जे उसो पर हमला करने के बाद (Photo: WWE.com)

SNME Main Event Announced: WWE Saturday Night's Main Event के अगले संस्करण के लिए फैंस का उत्साह अलग स्तर पर है। इस शो के लिए अब तक 4 मुकाबलों का ऐलान देखने को मिल गया है। कई प्रशंसकों के मन में सवाल था कि मेन इवेंट में किस मुकाबले का आयोजन होगा। इसका खुलासा अब WWE ने आधिकारिक तौर पर कर दिया है।

Ad

जे उसो और लोगन पॉल के बीच काफी हफ्तों से दुश्मनी चल रही है। उनके बीच चीजें हाल ही में काफी बिगड़ गई है। अब वो आमने-सामने आने वाले हैं। Saturday Night's Main Event के लिए उनका वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मुकाबला पहले ही बुक हो गया था। अब WWE ने ऐलान किया है कि दोनों के बीच यह मैच मेन इवेंट में देखने को मिलेगा।

Ad

WWE Saturday Night's Main Event में किन मैचों का आयोजन होगा?

Saturday Night's Main Event अब कुछ ही दिनों दूर है। 24 मई 2025 को यह शो देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि इवेंट के लिए जे उसो vs लोगन पॉल के अलावा भी तीन मैच बुक किए गए हैं। सीएम पंक और सैमी ज़ेन टीम बनाकर ब्रॉन ब्रेकर और सैथ रॉलिंस का सामना करने वाले हैं। इस टैग टीम मुकाबले पर प्रशंसकों की मुख्य रूप से नजर बनी हुई है।

जॉन सीना भी एक्शन में दिखाई देने वाले हैं। वो अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को आर-ट्रुथ के खिलाफ दांव पर लगाएंगे। यह मैच काफी आकर्षक है, क्योंकि सीना हमेशा से ही ट्रुथ के पसंदीदा स्टार रहे हैं। अब पूर्व 24/7 चैंपियन के लिए अपने फेवरेट रेसलर से लड़ना एकदम ही रोचक रह सकता है। इसके अलावा WWE द्वारा डेमियन प्रीस्ट और ड्रू मैकइंटायर के स्टील केज मैच को ऑफिशियल किया गया है।

Saturday Night's Main Event से पहले SmackDown का एक एपिसोड बचा है। पिछले कुछ समय से WWE अपने शोज़ में 5 मुकाबले बुक करता आया है। इसी वजह से अगले SmackDown द्वारा SNME के लिए एक अन्य मैच भी तय किया जा सकता है। देखा जाए तो मैच कार्ड में अभी तक विमेंस डिवीजन का कोई मुकाबला नहीं है। नेओमी और जेड कार्गिल की दुश्मनी आकर्षक रही है। वो दोनों मिलकर बवाल मचा सकती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications