WWE यूनिवर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। और ये बात बहुत से WWE फैंस के लिए चौंकाने वाली है। WWE ऑथर्स ऑफ पेन के एकम और रेजार को रिलीज कर दिया है यानि उन्हें कंपनी से निकाल दिया है। ये बहुत ही बुरी खबर फैंस के लिए आ रही है। कुछ दिन पहले कई रिपोर्ट्स में उनकी वापसी की खबरें आ रही थी लेकिन अचानक से WWE ने अपना स्टेटमेंट जारी किया कि इन दोनों सुपरस्टार्स को कंपनी से रिलीज कर दिया गया है।यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- 4 सितंबर 2020WWE has come to terms on the release of Akam and Rezar (AOP). We wish them all the best in their future endeavors. https://t.co/26hOhQL2vS— WWE (@WWE) September 4, 2020WWE में इस टीम का सफरदरअसल मार्च के बाद से ही ये टैग टीम WWE में नजर नहीं आई हैं। मार्च में रेजार को इंजरी हो गई थी इसके बाद से अभी तक टीवी पर ये दोनों नजर नहीं आए। एकम भारतीय मूल के पंजाबी रैसलर हैं जोकि कनाडा में रहते हैं। और इनका असली नाम सनी सिंह धींसा है। वहीें रेजार का असली नाम गिजिम सेलमानी हैं। ये दोनों ने काफी मेहनत WWE में पहुंचने के लिए की है।एकम को साल 2014 में WWE ने साइन किया था। साल 2015 में उन्होंने NXT में डेब्यू किया था। 2016 में उन्होंने रेजार के साथ टैग टीम बनाई। इसके बाद इन दोनों की टैग टीम का नाम ऑथर्स ऑफ पेन पड़ गया। NXT में इन दोनों ने काफी अच्छा प्रदर्शऩ किया था। जल्द ही ये NXT चैंपियन भी बन गए। साल 2018 में मेन रोस्टर में इनका डेब्यू हो गया था। रेसलमेनिया 34 के बाद ऑथर्स ऑफ पेन ने अपने मैनेजर पॉल एलरिंग के साथ डेब्यू किया था।डेब्यू के कुछ महीनों बाद ही इस टीम ने रॉ टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी। हालांकि ये चैंपियनशिप ज्यादा दिन तक वो अपने पास नहीं रख पाए। साल 2019 में सैथ रॉलिंस के साथ रेजार और एकम आए। हालांकि साल 2020 उनके लिए अच्छा नहीं रहा और ये टीम काफी समय से नजर नहीं आई थी। इस समय अगर ये दोनों होते तो इन्हें टैग टीम डिवीजन में जबरदस्त पुश मिलता। फैंस को ये टीम काफी पसंद आती है। ये दोनों रेसलर्स काफी मेहनती और ताकतवर हैं।फिलहाल अब ये कंपनी में नजर नहीं आएंगे। फैंस ने सोचा था कि इनकी वापसी जल्दी होगी लेकिन ऐसा अब कुछ नहीं होने वाला है। शायद ये कुछ दिनों बाद AEW में नजर आ सकते हैं।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं