WWE SummerSlam के लिए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच का हुआ ऐलान, जानिए किसके खिलाफ होगा Seth Rollins का मुकाबला?

..
पूर्व  यूनिवर्सल चैंपियन फिर से भिड़ेंगे सैथ रॉलिंस से
WWE SummerSlam में किसके खिलाफ होगा Seth Rollins का मैच?

Seth Rollins: WWE रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के मैच का ऐलान कर दिया गया। 5 अगस्त को डेट्रॉइट में होने वाले समरस्लैम (SummerSlam 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) अपनी चैंपियनशिप फिन बैलर (Finn Balor) के खिलाफ डिफ़ेंड करेंगे।

सैथ रॉलिंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने के बाद से ही जजमेंट डे के खिलाफ स्टोरीलाइन में नज़र आ रहे हैं। Raw के एक एपिसोड में डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ चैंपियनशिप रिटेन करने के बाद विजनरी की दुश्मनी फिन बैलर के खिलाफ शुरू हुई थी। Money in the Bank 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में सैथ ने बैलर को मात दी थी।

हालिया Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस का बैकस्टेज इंटरव्यू देखने मिला था, जहां बाद में उन्हें जजमेंट डे मेंबर फिन बैलर ने कंफ्रंट किया था। फिन ने इसके बाद उन्हें फिर से चैंपियनशिप मैच के लिए चुनौती दी थी। सैगमेंट के अंत में दोनों के बीच झड़प हो गई और फिन ने सैथ के ऊपर स्टील चेयर से हमला कर दिया था। इसके बाद कंपनी ने मैच का ऐलान कर दिया है।

WWE में कई बार एक दूसरे से भिड़ चुके हैं सैथ रॉलिंस और फिन बैलर

WWE में फिन बैलर और सैथ रॉलिंस की दुश्मनी नई नहीं है। दोनों ही स्टार्स कई बार एक दूसरे के खिलाफ या साथ में रिंग शेयर कर चुके हैं। SummerSlam 2016 में फिन और सैथ का सामना यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ था। इस शानदार मैच में प्रिंस, सैथ को हराकर पहले यूनिवर्सल चैंपियन बने थे।

हालांकि, 24 घंटे के अंदर ही फिन बैलर को अपनी पहली WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप कंधे की चोट के कारण छोड़नी पड़ गई थी। इसके बाद फिन कभी भी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए हैं। Money in the Bank 2023 में भी एक समय फिन जीतने के बहुत करीब लग रहे थे, लेकिन डेमियन प्रीस्ट के दखल के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

समर की सबसे बड़ी पार्टी में फिन बैलर और सैथ रॉलिंस का आमना-सामना होगा, लेकिन यहां भी डेमियन प्रीस्ट के MITB कॉन्ट्रैक्ट का खतरा बना रहेगा। देखना दिलचस्प होगा कि रॉलिंस अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करने में कामयाब होते हैं या फैंस को नया चैंपियन देखने को मिलेगा। WWE किस तरह से इस मैच को बुक करेगा इसके ऊपर सभी की नज़र होने वाली है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications